Airtel का 499 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान, 40 जीबी डेटा के साथ मिलेंगे ये फायदे

पोस्टपेड ग्राहक हाथ से न फिसलें, इसके लिए टेलीकॉम कंपनियां पूरा ज़ोर लगा रही हैं। इसी कड़ी में Airtel ने 499 रुपये वाले नए पोस्टपेड प्लान की घोषणा की है।

Airtel का 499 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान, 40 जीबी डेटा के साथ मिलेंगे ये फायदे
ख़ास बातें
  • एयरटेल ने 499 रुपये वाले नए पोस्टपेड प्लान की घोषणा की
  • प्लान असीमित लोकल व एसटीडी कॉल, 40 जीबी 3जी, 4जी डेटा का फायदा देगा
  • 1 साल का अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन और फोन सिक्यॉर फीचर भी मिलेगा
विज्ञापन
पोस्टपेड ग्राहक हाथ से न फिसलें, इसके लिए टेलीकॉम कंपनियां पूरा ज़ोर लगा रही हैं। इसी कड़ी में Airtel ने 499 रुपये वाले नए पोस्टपेड प्लान की घोषणा की है। यह प्लान असीमित लोकल व एसटीडी कॉल, 40 जीबी 3जी, 4जी डेटा का फायदा देगा। इतना ही नहीं, डेटा को अगली बिल साइकल में जोड़ा जाना संभव होगा। यह प्लान यूज़र के लिए 1 साल का अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन और फोन सिक्यॉर फीचर लेकर आएगा। गौर करने वाली बात यह भी कि एयरटेल का यह प्लान, Jio के 509 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान को टक्कर देता है, जिसमें यूज़र को 60 जीबी डेटा, 2 जीबी (डेटा इस्तेमाल की) दैनिक सीमा के साथ दिया जाता है।

Airtel इससे पहले भी तमाम किफायती प्लान लेकर आती रही है, लेकिन पहली बार असीमित पोस्टपेड प्लान की ओर कंपनी ने विचार किया है। 499 रुपये वाला एयरटेल का प्लान विंक टीवी सब्सक्रिप्शन के साथ आएगा, जिसमें यूज़र को लाइव टीवी, मूवीज़ का मज़ा मिलेगा। जैसा कि हमने पहले बताया, हैंडसेट डैमेज प्रोटेक्शन भी इस प्लान में जोड़कर दिया जाएगा।
 
airtel screenshot

एयरटेल - आधिकारिक साइट

Reliance Jio के 509 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान से इसकी तुलना करें तो जियो का प्लान 50 फीसदी ज्यादा डेटा का फायदा दे रहा है। जियो के प्लान में 600 रुपये का सिक्यॉरिटी डिपॉज़िट ज़रूर है लेकिन यह असीमित एसएमएस, जियो ऐप के साथ यूज़र को मिलता है। Airtel का 799 रुपये वाला एक अन्य पोस्टपेड प्लान समान फायदे के साथ आता है, जिसमें डेटा इस्तेमाल करने की दैनिक बाध्यता नहीं होती।

बता दें कि इस महीने की शुरुआत में एयरटेल ने 995 रुपये का प्रीपेड पैक उतारा था, जिसमें असीमित वॉयस कॉल, 100 एसएमएस हर दिन और 1 जीबी डेटा प्रतिमाह (कुल 6 जीबी) 180 दिन की वैधता यानी 6 महीने के लिए दिया जाता है। पैक देशभर के प्रमुख सर्कल में मान्य है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »