Airtel ने लॉन्च किए 279 रुपये और 379 रुपये वाले प्रीपेड प्लान, जानें खासियतें

Airtel वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, 279 रुपये वाला प्रीपेड प्लान में हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा होगी और हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त मिलेंगे।

Airtel ने लॉन्च किए 279 रुपये और 379 रुपये वाले प्रीपेड प्लान, जानें खासियतें
ख़ास बातें
  • 379 रुपये वाले Airtel प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल के लिए है
  • 279 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों तक चलेगा
  • 379 रुपये वाले Airtel प्लान की वैधता 84 दिनों की है
विज्ञापन
Bharti Airtel ने अपने प्रीपेड रीचार्ज पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए 279 रुपये और 379 रुपये वाले प्लान लॉन्च किए हैं। एयरटेल के दोनों ही प्रीपेड प्लान हाइ-स्पीड डेटा और एसएमएस सुविधा के साथ आते हैं। Airtel की ओर से विंक म्यूजिक और एक्सट्रीम ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। 279 रुपये वाले Airtel Prepaid Plan में एचडीएफसी लाइफ की ओर से 4 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि 279 रुपये और 379 रुपये वाले एयरटेल प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च करने से कुछ दिन पहले ही एयरटेल ने अपने टैरिफ प्लान को महंगा करने का फैसला किया था।

Airtel वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, 279 रुपये वाला प्रीपेड प्लान में हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा होगी और हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। प्रीपेड प्लान अपने साथ एचडीएफसी लाइफ का टर्म लाइफ इंश्योरेंस लेकर आता है। इसके अलावा शॉ अकादमी से चार हफ्ते का कोर्स, विंक म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन और एयरटेल एक्सट्रीम का प्रीमियम कंटेट सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है। वहीं, FASTag खरीदने पर ग्राहकों को 100 रुपये कैशबैक भी मिलेगा।

279 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के अलावा 379 रुपये वाले Airtel Prepaid Recharge Plan में इस्तेमाल के लिए कुल 6 जीबी डेटा उपलब्ध होगा। 84 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 900 एसएमएस भेजने की सुविधा है। यह प्लान शॉ अकादमी से चार हफ्ते के कोर्स, विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्स्ट्रीम ऐप  के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। 379 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहक को FASTag खरीदने पर ग्राहकों को 100 रुपये कैशबैक मिलेगा।

379 रुपये वाले Airtel Prepaid Plan की मार्केट में भिड़ंत वोडाफोन आइडिया के 379 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से है। वोडाफोन वाले प्लान में भी ग्राहकों अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 6 जीबी डेटा और 1000 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता भी 84 दिनों की है।

Telecom Talk ने सबसे पहले एयरटेल के नए प्रीपेड प्लान के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि, दोनों ही प्रीपेड प्लान पर अब एयरटेल की वेबसाइट पर लाइव हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »