एयरटेल का ऑफर, पाएं हर महीने 3 जीबी मुफ्त 4जी इंटरनेट डेटा

एयरटेल का ऑफर, पाएं हर महीने 3 जीबी मुफ्त 4जी इंटरनेट डेटा
ख़ास बातें
  • यूज़र को 12 महीने के लिए मुफ्त मोबाइल डेटा दिया जाएगा
  • ऑफर के ज़रिए ग्राहकों को एयरटेल 4जी नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश हो रही है
  • ग्राहकों को 31 दिसंबर 2017 तक हर महीने 3 जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा
विज्ञापन
एयरटेल ने मंगलवार को नया ऑफर पेश किया जिसके तहत यूज़र को 12 महीने के लिए मुफ्त मोबाइल डेटा दिया जाएगा। इसकी कीमत 9,000 रुपये  है। इस ऑफर के ज़रिए ग्राहकों को एयरटेल 4जी नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश हो रही है। कंपनी इस ऑफर का फायदा 4जी हैंडसेट यूज़र और एयरटेल के वे ग्राहक उठा सकते हैं जिन्होंने हाल ही में 4जी हैंडसेट खरीदा है।

टेलीकॉम कंपनी ने जानकारी दी है कि यह ऑफर देशभर में बुधवार से उपलब्ध होगा। ऑफर खत्म होने की तारीख 28 फरवरी है। ऑफर के तहत ग्राहकों को 31 दिसंबर 2017 तक हर महीने 3 जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा। हालांकि, यह ऑफर चुनिंदा प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के साथ ही काम करेगा। 3 जीबी मुफ्त डेटा पैक के साथ मिलने वाले इंटरनेट डेटा के अतिरिक्त होगा।

प्रीपेड ग्राहकों के लिए एयरटेल ने बताया है कि 345 रुपये रीचार्ज पर ग्राहकों को 3 जीबी मुफ्त डेटा मिलेगा। इस प्लान के तहत आप भारत में कहीं भी अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल कर सकते हैं। और आपको हर महीने 1 जीबी डेटा भी मिलेगा। कंपनी का कहना है कि अब ग्राहक इस पैक में 4 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे। ग्राहक अतिरिक्त 3 जीबी डेटा को मायएयरटेल ऐप के ज़रिए हासिल कर सकते हैं। एयरटेल ने बताया है कि इन प्लान की वैधता 28 दिनों की है। और 31 दिसंबर 2017 तक 13 रीचार्ज में इनका फायदा उठाया जा सकेगा।

पोस्टपेड ग्राहकों को मुफ्त 3 जीबी डेटा पाने के लिए मायप्लान इंफिनिटी प्लान में से किसी एक को चुनना होगा। पोस्टपेड ग्राहक भी अतिरिक्त डेटा को मायएयरटेल ऐप के ज़रिए हासिल कर सकते हैं।

कंपनी ने बताया है कि इन पैक की कीमत अलग-अलग टेलीकॉम सर्किल में अलग हो सकती है। इसके अलावा ग्राहक नया 4जी हैंडसेट खरीदने के 30 दिन के अंदर 3 जीबी डेटा ऑफर का फायदा पा सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  3. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  4. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  5. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  6. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
  7. Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी
  8. AI की रफ्तार पर गर्मी का ब्रेक? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा बड़ा खतरा
  9. भारत ने रचा एविएशन इतिहास! सैटेलाइट से होगी विमान की लैंडिंग, जानें क्या है ISRO का GAGAN सिस्टम
  10. Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »