Airtel का नया प्लान, अनलिमिटेड कॉल के साथ 112 जीबी डेटा

एयरटेल ने रिलायंस जियो और बीएसएनएल की तरह एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जो ऐसे ग्राहकों को भाएगा जो दिन में ज़्यादा डेटा की खपत करते हैं। नए प्लान में Airtel उपभोक्ताओं को हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 4 जीबी डेटा देगी।

Airtel का नया प्लान, अनलिमिटेड कॉल के साथ 112 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • Airtel उपभोक्ताओं को हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 4 जीबी डेटा देगी
  • नए प्लान की वैधता 28 दिनों की है और कीमत 999 रुपये
  • यूज़र को कुल 112 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा
विज्ञापन
एयरटेल ने रिलायंस जियो और बीएसएनएल की तरह एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है जो ऐसे ग्राहकों को भाएगा जो दिन में ज़्यादा डेटा की खपत करते हैं। नए प्लान में Airtel उपभोक्ताओं को हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 4 जीबी डेटा देगी। नए प्लान की वैधता 28 दिनों की है और 999 रुपये में यूज़र को कुल 112 जीबी 3जी/ 4जी डेटा मिलेगा। ऐसा लगता है कि एयरटेल का 999 रुपये वाला प्लान अभी सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इस पैक से माय एयरटेल ऐप या एयरटेल की वेबसाइट से रीचार्ज कराया जा सकता है। इससे पहले सोमवार को ही इस टेलीकॉम कंपनी ने बोनस 30 जीबी ऑफर का ऐलान किया था। इस ऑफर के तहत कंपनी नए पोस्टपेड ग्राहकों को मुफ्त 30 जीबी डेटा देगी।

इतना तो साफ है कि एयरटेल का नया 999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान उन यूज़र के लिए है जो ज़्यादा डेटा की मांग करते हैं। इसके अलावा उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड एसटीडी और लोकल फोन कॉल की भी सुविधा मिलेगी। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि अनलिमिटेड कॉल की सुविधा भी एक सीमा के साथ आती है। हर दिन सर्वाधिक 250 मिनट मुफ्त कॉल मिनट मिलेंगे और हफ्ते में सीमा 1,000 मिनट की होगी। अगर मुफ्त कॉल मिनट खत्म हो जाते हैं तो ग्राहक को एयरटेल से एयरटेल नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 10 पैसे प्रति मिनट और अन्य नेटवर्क पर 30 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क देना होगा।
 
Airtel

अगर यूज़र एयरटेल 999 रुपये वाले प्लान को एयरटेल पेमेंट्स बैंक के ज़रिए खरीदते हैं तो उन्हें ऑफर के तहत 50 फीसदी कैशबैक भी मिलेगा।

Reliance Jio के पास भी कुछ ऐसा ही प्लान है। 999 रुपये के पैक में कंपनी 90 जीबी डेटा देती है। एयरटेल की तुलना में जियो डेटा तो कम देती है, लेकिन हर दिन हाई-स्पीड डेटा की खपत की कोई सीमा नहीं है। इसके अलावा पैक की वैधता 90 दिनों की है। इस तरह से ग्राहकों को औसतन हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा मिलता है। वहीं, जियो का 509 रुपये वाला  प्लान 112 जीबी डेटा के साथ आता है। 56 दिनों की वैधता वाले इस पैक में ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 2 जीबी 4जी डेटा दिया जाता है।

BSNL का भी एक प्लान हर दिन 4 जीबी डेटा की सुविधा के साथ आता है। इस पैक की कीमत 444 रुपये है। प्लान की वैधता 90 दिनों की है। इस तरह से आपको कुल 360 जीबी डेटा मिलेगा। हालांकि, एयरटेल और जियो की तरह बीएसएनएल के पास 4जी नेटवर्क नहीं है। इसलिए डेटा 3जी स्पीड में मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel Prepaid Plans, BSNL, Reliance Jio, Jio, Jio Plans
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  3. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  9. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »