Airtel ने लॉन्च किया 76 रुपये का रीचार्ज प्लान, जानें इसके बारे में

Bharti Airtel ने अपने उपभोक्ताओं के लिए 76 रुपये वाला एक नया प्लान जारी किया है। अगर आप भी एयरटेल यूजर हैं तो जानिए इसके बारे में।

Airtel ने लॉन्च किया 76 रुपये का रीचार्ज प्लान, जानें इसके बारे में

Airtel ने लॉन्च किया 76 रुपये का रीचार्ज प्लान, जानें इसके बारे में

ख़ास बातें
  • Airtel के नए उपभोक्ताओं के लिए आया 76 रुपये वाला नया प्लान
  • वॉयस कॉल के लिए 60 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लगेगा
  • My Airtel App और कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है प्लान
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel ने अपने नए उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए 76 रुपये वाला एक नया प्लान जारी किया है। एयरटेल यूजर्स को इस प्लान के साथ डेटा और टॉकटाइम दिया जाएगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि, Airtel का 76 रुपये वाले प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। एयरटेल का नया फर्स्ट रीचार्ज (FRC) प्लान कंपनी के मौजूदा 178 रुपये, 229 रुपये, 344 रुपये, 495 रुपये और 559 रुपये के FRC प्लान के साथ शामिल हो गया है।

आइए अब आपको बताते हैं कि Airtel के 76 रुपये वाले प्लान के साथ आपको क्या-क्या लाभ मिलेंगे। वेबसाइट TelecomTalk की रिपोर्ट के मुताबिक, रीचार्ज कराने पर 26 रुपये का टॉकटाइम और 28 दिनों के लिए 100 एमबी 2जी/ 3जी/4 जी डेटा मिलेगा। गौर करने वाली बात यह है कि रीचार्ज करने के बाद वॉयस कॉल के लिए 60 पैसे प्रति मिनट चार्ज किए जाएंगे। यह रीचार्ज केवल Airtel के नए यूजर्स के लिए वैध होगा। नया सिम कार्ड लेने के बाद एयरटेल यूजर को My Airtel App या फिर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से रीचार्ज कराना होगा।

याद करा दें कि एयरटेल ने पिछले साल सितंबर माह में फर्स्ट रीचार्ज (FRC) के अंतर्गत पांच नए रीचार्ज प्लान को उतारा था। Airtel के इन प्लान की कीमत 178 रुपये से 559 रुपये तक है। Airtel के नए प्रीपेड यूजर्स के लिए 178 रुपये, 229 रुपये, 344 रुपये, 495 रुपये और 559 रुपये के पांच प्लान लॉन्च किए गए थे।  

एयरटेल के 178 रुपये वाले रिचार्ज पर नए प्रीपेड यूजर्स को प्रतिदिन 1 जीबी 3 जी/4 जी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग (लोकल, एसटीडी और रोमिंग आउटगोइंग कॉल) और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। FRC 559 रुपये वाले प्लान में प्रतिदिन 1.4 जीबी डेटा, अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग आउटगोइंग कॉल के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। यह प्लान 90 दिनों की वैधता के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »