• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • उड़ान के दौरान भी चलेगा इंटरनेट और होगी कॉलिंग, Airtel ने लॉन्च किए स्पेशल प्लान

उड़ान के दौरान भी चलेगा इंटरनेट और होगी कॉलिंग, Airtel ने लॉन्च किए स्पेशल प्लान

Airtel ने कहा कि बंडल हाई-स्पीड डेटा, लिमिटेड मिनट की फ्री कॉलिंग और लिमिटेड संख्या में फ्री SMS सर्विस देता है।

उड़ान के दौरान भी चलेगा इंटरनेट और होगी कॉलिंग, Airtel ने लॉन्च किए स्पेशल प्लान
ख़ास बातें
  • इन-फ्लाइट रोमिंग प्लान प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए हैं
  • इनकी कीमत 195 रुपये से शुरू होती है
  • इनमें लिमिटेड मिनट की कॉलिंग और लिमिटेड फ्री SMS की सुविधा मिलती हैं
विज्ञापन
एयरटेल (Airtel) ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए नए प्लान जारी किए हैं, जो उन्हें फ्लाइट के दौरान दुनिया से जोड़े रखने में मदद करेंगे। टेलीकॉम ऑपरेटर ने कहा कि बंडल हाई-स्पीड डेटा, लिमिटेड मिनट की फ्री कॉलिंग और लिमिटेड संख्या में फ्री SMS सर्विस देता है। जो यूजर्स अलग से रिचार्ज नहीं करना चाहते हैं, उनके लिए सर्विस को स्पेशल अंतरराष्ट्रीय रोमिंग प्लान (International Roaming Plans) के साथ भी जोड़ा गया है। बता दें कि रिलायंस जियो (Reliance Jio) भी लंबी उड़ानों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले लोगों के लिए भी इसी तरह के पैक पेश करता है।

Airtel के इन-फ्लाइट रोमिंग प्लान प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ग्राहकों के लिए 195 रुपये की कीमत से शुरू होते हैं। सभी प्लान्स की वैधता 24 घंटे है। प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स को 195 रुपये के प्लान में 250MB डेटा, 100 मिनट की आउटगोइंग कॉल और 100 आउटगोइंग एसएमएस मिलेंगे। इसका अपग्रेड 295 रुपये में उपलब्ध है, जिसमें 100 मिनट की मुफ्त कॉलिंग और 100 आउटगोइंग एसएमएस के साथ 500MB डेटा मिलेगा। सबसे महंगा प्लान 595 रुपये का है, जो 1GB डेटा और समान कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट्स देता है। प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान के बीच कीमत या लाभ में कोई अंतर नहीं है।

यदि यूजर्स एक अलग रिचार्ज पैक नहीं खरीदना चाहते हैं, तो एयरटेल अपने अंतरराष्ट्रीय रोमिंग प्लान में भी समान बेनिफिट्स देता है। जो लोग 2,997 रुपये और उससे ऊपर के प्रीपेड प्लान को लेते हैं, उन्हें अपने आप 250MB डेटा, 100 मिनट मुफ्त आउटगोइंग कॉल और 100 एसएमएस मिलेंगे। इसी तरह, 3,999 रुपये या उससे अधिक कीमत के पोस्टपेड प्लान रखने वाले यूजर्स को अंतरराष्ट्रीय रोमिंग बंडल की सदस्यता मिलती है, जिसमें प्रीपेड प्लान के समान लाभ मिलते हैं।

प्लान्स की घोषणा करते हुए Airtel ने बताया कि कंपनी ने अपने यूजर्स को कनेक्टिविटी सक्षम करने के लिए यूके स्थित इन-फ्लाइट टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर Aeromobile के साथ साझेदारी की है। कंपनी का दावा है कि यह सर्विस विभिन्न अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों में उड़ान भरने वाली 19 एयरलाइनों में प्रदान की जाएगी। यूं तो कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कौन सी एयरलाइंस शामिल की जाएंगी, लेकिन इसके एयरोमोबाइल द्वारा सर्विस प्राप्त करने वाली एयरलाइंस में उपलब्ध होने की संभावना है।

इसके अलावा, एयरटेल के पास फ्लाइट के दौरान कंपनी की सपोर्ट टीम से जुड़ने के लिए कई माध्यम भी हैं। यूजर्स कॉल या टेक्स्ट मैसेज के जरिए इसके डेडिकेटेड WhatsApp नंबर पर पहुंच सकते हैं। इसके संपर्क केंद्र द्वारा चौबीसों घंटे प्रश्नों और शिकायतों का समाधान किया जाता है। डेटा यूसेज की मॉनिटरिंग करने, एक्स्ट्रा मिनट खरीदने या रियल टाइम बिलिंग डिटेल्स प्राप्त करने के लिए, यूजर्स Airtel Thanks ऐप पर भी लॉग इन कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »