84 दिनों तक डेली 1.5GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग वाला Airtel का प्लान, जानें कीमत

Bharti Airtel ने हाल ही में गुरूग्राम में अपने 5जी नेटवर्क का प्रदर्शन किया है।

84 दिनों तक डेली 1.5GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग वाला Airtel का प्लान, जानें कीमत

इस प्लान के साथ आपको 126GB कुल डेटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है।
  • Airtel 666 Plan आपको कुछ एक्सट्रा बेनिफिट्स भी देता है।
  • पैक में आपको एमेजॉन प्राइम वीडियो का 30 दिन फ्री ट्रायल भी मिलता है।
विज्ञापन
Bharti Airtel ने हाल ही में गुरूग्राम में अपने 5जी नेटवर्क का प्रदर्शन किया है। कंपनी साल के अंत तक अपनी 5G सर्विस कस्टमर्स के लिए लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में सर्विसेज के दम पर अपने कस्टमर बेस में भी वृद्धि की है। एयरटेल के बेस्ट प्रीपेड रिचार्ज (Airtel Best Prepaid Recharge Plan) प्लान में से हम एक ऐसे प्लान के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जो आपको लम्बी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स देता है। इसके अलवा यह अन्य बेनिफिट्स जैसे OTT सब्सक्रिप्शन, फ्री हैलो ट्यून्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करता है। 

एयरटेल Rs 666 रिचार्ज प्लान (Airtel Rs 666 Recharge Plan)
एयरटेल के बेस्ट रिचार्ज प्लान (Airtel best recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड प्लान 666 रुपये में उपलब्ध है। इस प्लान में आपको 84 दिनों की वैधता मिलती है। वैधता के दौरान आपको अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी कॉलिंग के अलावा रोमिंग कॉल्स का बेनिफिट मिलता है। इसमें 84 दिन तक आपको रोजाना 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। इस तरह से कुल मिलाकर इस प्लान के साथ आपको 126GB डेटा मिलता है। हाई स्पीड इंटरनेट की डेली लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps रह जाती है। इस प्लान में आपको 84 दिनों तक रोजाना 100 फ्री एसएमएस बेनिफिट मिलता है। ये इस प्लान के साथ मिलने वाले बेसिक बेनिफिट्स हैं। 

एयरटेल 666 प्लान (Airtel 666 Plan) आपको कुछ एक्सट्रा बेनिफिट्स भी देता है। इस पैक में आपको एमेजॉन प्राइम वीडियो का 30 दिन फ्री ट्रायल (Amazon Prime Video 30 Days Free Trial) मिलता है। इसमें आप एमेजॉन प्राइम वीडियो का आनंद 30 दिनों तक मुफ्त में ले सकते हैं। लेकिन यह केवल आपके मोबाइल फोन के लिए मान्य होगा। इसके साथ ही आपको Shaw Academy का 1 साल का फ्री ऑनलाइन कोर्स करने का मौका भी मिलता है। इतना ही नहीं, इस पैक में एडिशनल बेनिफिट के तौर पर फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है। 

प्लान के कई और बेनिफिट्स भी हैं। इसके साथ आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुन सकते हैं और अपनी हैलो ट्यून के रूप में सेट कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »