• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel के इन 3 बेस्ट मीडियम टर्म प्रीपेड प्लान्स में मिलेगी रोज़ाना ज्यादा से ज्यादा डाटा सुविधा

Airtel के इन 3 बेस्ट मीडियम-टर्म प्रीपेड प्लान्स में मिलेगी रोज़ाना ज्यादा से ज्यादा डाटा सुविधा

Airtel कंपनी इस इन रीचार्ज प्लान में आपको डेली हाई-स्पीड डाटा के साथ-साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली फ्री एसएमएस की सुविधा प्राप्त होती है। एक प्लान आपको OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी प्रदान करेगा।

Airtel के इन 3 बेस्ट मीडियम-टर्म प्रीपेड प्लान्स में मिलेगी रोज़ाना ज्यादा से ज्यादा डाटा सुविधा
ख़ास बातें
  • Airtel के इन प्लान में मिलेंगे डेली 2 जीबी व 3 जीबी डाटा
  • एयरटेल के यह प्लान 56 व 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं
  • सभी प्लान में शामिल हैं अनलिमिटिड कॉलिंग व SMS बेनेफिट्स
विज्ञापन
Airtel कंपनी डेली डाटा बेनेफिट्स के साथ कई सारे प्रीपेड रीचार्ज प्लान लेकर आती है। हाल ही में हमने आपको कंपनी के शॉर्ट-टर्म डेली डाटा बेनेफिट्स से लैस प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स की जानकारी दी थी। लेकिन कई यूज़र्स डेली डाटा बेनेफिट्स से लैस लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी वाले प्लान्स की तलाश में रहते हैं। हालांकि कंपनी के 1 साल की अवधि वाले लॉन्ग टर्म प्लान काफी महंगे साबित होते हैं, ऐसे में ग्राहकों के लिए थोड़ी कम कीमत वाले मीडियम-टर्म प्रीपेड रीचार्ज प्लान बेस्ट साबित होते हैं। इन प्लान्स में ग्राहकों को अच्छी-खासी वैलिडिटी के साथ टेलीकॉम बेनेफिट्स प्राप्त होते हैं। आज हम आपको एयरटेल के ऐसे ही 3 बेस्ट मीडिम-टर्म प्रीपेड रीचार्ज प्लान की जानकारी देने वाले हैं।
 

Airtel Rs 549 Recharge plan

Airtel के 549 रुपये के इस रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को 56 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती है। बेनेफिट्स की बात करें, तो प्लान में डेली 2 जीबी डाटा हाई-स्पीड पर मिलता है। 56 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से आपको प्लान में कुल मिलाकर 112 जीबी डाटा का एक्सेस प्राप्त होता है। इसके अलावा, अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा प्लान में शामिल है।
 

Airtel Rs 699 Recharge plan

जिन ग्राहकों की डाटा जरूरत डेली 2 जीबी डाटा से ज्यादा की है, तो वह 699 रुपये के प्लान को एक्टिवेट करा सकते हैं। इन प्लान में भी ग्राहकों को 56 दिन की वैलिडटी मिलती है। हालांकि, यह प्लान डेली 3 जीबी हाई-स्पीड डाटा देता है। 56 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से आपको प्लान में कुल मिलाकर 168 जीबी डाटा का एक्सेस प्राप्त होता है। इसके अलावा, अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा प्लान में शामिल है। बता दें, यह प्लान Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन भी प्रदान करता है।
 

Airtel Rs 839 Recharge plan

यदि आप 56 दिन से ज्यादा वाली वैलिडिटी की तलाश कर रहे हैं, तो एयरटेल का 839 रुपये का प्लान आपके काम आ सकता है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडिटी प्रदान करती है। प्लान बेनेफिट्स की बात करें, तो वह 549 रुपये वाले प्लान के समान है, जिसमें डेली 2 जीबी डाटा, अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा शामिल है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »