Airtel ग्राहकों की बल्ले-बल्ले 3 दिनों के लिए फ्री मिल रहा 1GB डाटा!

इस माह के शुरू में टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एयरटेल ने Jio के साथ-साथ सब्सक्राइबर्स शामिल किए है। उसके बाद मार्च 2022 में कुल टेलीकॉम यूजर बेस बढ़कर 116.69 करोड़ से ज्यादा हो गया।

Airtel ग्राहकों की बल्ले-बल्ले 3 दिनों के लिए फ्री मिल रहा 1GB डाटा!

Photo Credit: Airtel

Airtel

ख़ास बातें
  • हाई-स्पीड डाटा वाउचर के तौर पर कॉम्प्लीमेंट्री तौर पर पेश किया जा रहा है।
  • Airtel पूरे भारत में 5जी स्पेक्ट्रम खरीदने की स्थिति में है।
  • Airtel Thanks ऐप में 'कूपन' सेक्शन में जाकर कर सकते हैं।
विज्ञापन
भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) अपने प्रीपेड यूजर्स के खास वर्ग को वाउचर के तौर पर 1GB कॉम्प्लीमेंट्री हाई-स्पीड डाटा प्रदान किया जा रहा है। यह फ्री डाटा उन ग्राहकों को दिए जाने का दावा किया जा रहा है, जिनके पास स्मार्ट प्लान है। रिपोर्ट में बताया गया है कि टेलीकॉम दिग्गज अपने यूजर्स को यह जानकारी देने के लिए टेक्स्ट मैसेज भेज रही है कि उनके अकाउंट में फ्री डाटा वाउचर ऐड कर दिया गया है। यह जानकारी कुछ दिनों बाद सामने आई है जब एयरटेल और रिलायंस जियो साथ मिलकर पैन इंडिया 5G स्पेक्ट्रम खरीदने पर विचार कर रही है।
 

कॉम्प्लीमेंट्री तौर पर मिलेगा डाटा


ओनलीटेक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाई-स्पीड डाटा वाउचर के तौर पर कॉम्प्लीमेंट्री तौर पर पेश किया जा रहा है, जिसके लिए क्लेम Airtel Thanks ऐप में 'कूपन' सेक्शन में जाकर कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि हाई-स्पीड डाटा 3 दिनों के लिए उपलब्ध है और अगर यह क्लेम नहीं किया जाता है तो यह 1 जून को अपने आप खत्म हो जाएगा। इसके अलावा, फ्री डाटा कम रिचार्ज करवाने वाले ग्राहकों को आमतौर पर 99 रुपये के स्मार्ट पैक पर दिया जाता है। जब यूजर्स एक बार क्लेम करेंगे तो उसके बाद वाउचर को यूजर्स के एयरटेल अकाउंट बैलेंस में 15 मिनट के अंदर जोड़ दिया जाएगा।
 

एयरटेल, जियो के साथ मिलकर 5जी स्पेक्ट्रम खरीदने वाली है


जब एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Airtel पूरे भारत में 5जी स्पेक्ट्रम खरीदने की स्थिति में है तो उसके कुछ दिनों के बाद यह खबर आई है। टेलीकॉम कंपनी ने भी अपने कॉन्सोलेटिड नेट प्रॉफिट में मार्च तिमाही के लिए 2,008 करोड़ तक की डबल बढ़त देखी है। इस दौरान नेट प्रॉफिट एक साल पहले की अवधि में 759 करोड़ बढ़ा है।
 

एयरटेल के यूजरबेस में हुआ जबरदस्त इजाफा


इस माह के शुरू में टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एयरटेल ने Jio के साथ-साथ सब्सक्राइबर्स शामिल किए है। उसके बाद मार्च 2022 में कुल टेलीकॉम यूजर बेस बढ़कर 116.69 करोड़ से ज्यादा हो गया। मार्च में Airtel का नेट मोबाइल कस्टमर एडिशन 22.55 लाख था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, Airtel Free Internet Plan
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »