• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • आने वाला है 6G नेटवर्क, 5G से 50 गुना ज्यादा तेज है इंटरनेट स्पीड, जानें क्या होगा फायदा

आने वाला है 6G नेटवर्क, 5G से 50 गुना ज्यादा तेज है इंटरनेट स्पीड, जानें क्या होगा फायदा

6G के लिए उपलब्ध सभी बैंड्स पर विचार कर रहा है, जिसमें 1GHz के नीचे लो बैंड से लेकर 1 से 24GHz रेंज में मिड बैंड तक और यहां तक ​​कि 24 से 300GHz रेंज के हाई बैंड्स पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

आने वाला है 6G नेटवर्क, 5G से 50 गुना ज्यादा तेज है इंटरनेट स्पीड, जानें क्या होगा फायदा

6G इंटरनेट स्पीड 5G से 50 गुना तेज होगी।

ख़ास बातें
  • 6G को अल्ट्रा वाइडबैंड बैंडविड्थ वाले स्पेक्ट्रम की जरूरत होगी।
  • 6G से इंटरनेट स्पीड 1 Tb तक जा सकती है।
  • 6G की स्पीड 5G नेटवर्क से 50 गुना फास्ट है।
विज्ञापन
Samsung इलेक्ट्रॉनिक्स ने अभी हाल ही में एक नया प्लान जारी किया जो नेटवर्किंग की नेक्स्ट जनरेशन के स्टैंडर्ड के लिए कंपनी के विजन को दिखाता है जो कि 6G नेटवर्क पर आधारित है। कंपनी ने 6G स्पेक्ट्रम: एक्सपेंडिंग द फ्रंटियर टाइटल के साथ एक पेपर शेयर किया है। आइए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung के एक्जीक्यूटिव वीपी और एडवांस्ड कम्युनिकेशंस रिसर्च सेंटर हेड Sunghyun Choi के मुताबिक, 'हमने 6जी कंप्युनिकेशन टेक्नोलॉजी को पहचानने, तैयार करने और आमतौर पर उपलब्ध करने के लिए अपनी प्लानिंग बहुत पहले ही शुरू कर दी है। हम लाइफ के हर हिस्से में नेक्स्ट हाइपर कनेक्टेड एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए अपने विजन को दिखाने के लिए लीड करने और अपने रिजल्ट साझा के लिए तैयार हैं।' साफ शब्दों में कहें तो साउथ कोरियाई टेक्नोलॉजी कंपनी ने नेक्स्ट जनरेशन स्टैंडर्ड को मार्केट में लाने के लिए काम शुरू कर दिया है।

इसके अलावा 6G को अल्ट्रा वाइडबैंड बैंडविड्थ वाले स्पेक्ट्रम की जरूरत होगी जो कि सैकड़ों mhz से लेकर दसियों GHz तक हो। साफ शब्दों में कहें तो यह हाई एंड मोबाइल होलोग्राम और सही स्तर पप इमर्सिव एक्सटेंडेड रियलिटी (XR) को भी दिखाएगा। कंपनी नेक्स्ट जनरेशन के कंप्युनिकेशन स्टैंडर्ड के कवरेज में सुधार पर भी फोकस कर रही है। जिसके चलते यह 6G के लिए उपलब्ध सभी बैंड्स पर विचार कर रहा है, जिसमें 1GHz के नीचे लो बैंड से लेकर 1 से 24GHz रेंज में मिड बैंड तक और यहां तक ​​कि 24 से 300GHz रेंज के हाई बैंड्स पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

Samsung 6G की पेशकश कर रहा है, Samsung का दावा है कि 6G से स्पीड 1 Tb तक जा सकती है, जो कि 5G नेटवर्क पर 20Gbps के मुकाबले 50 गुना फास्ट है। जून 2021 में अपनी टेस्टिंक के दौरान कंपनी घर के अंदर 15 मीटर की दूरी पर 6Gbps डाटा रेट दिखाने में सफल रही। घर के अंदर 30 मीटर की दूरी पर नेटवर्क 12Gbps की डाटा रेट पर चालू रहा। 120 मीटर की दूरी पर भी डाटा रेट अभी भी 2.3Gbps तक पहुंच रहा था। Samsung की प्लानिंग आने वाले समय में भी अपने 6G रिसर्च के रिजल्ट और अधिक जानकारी को साझा करने की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Electronics, 6G Network, 6G Internet
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »