भारत में गोली की स्पीड से चल रहा 5G इंटरनेट, 4G से 16.5 गुना तेज

भारत में 5G सर्विस लॉन्च होने के बाद से यूजर्स को पहले से तेज इंटरनेट मिलेगा यह बात तो कंफर्म थी। मगर अब हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चला है।

भारत में गोली की स्पीड से चल रहा 5G इंटरनेट, 4G से 16.5 गुना तेज
ख़ास बातें
  • Airtel को भारत 5G को लॉन्च किए सिर्फ कुछ ही समय हुआ है।
  • भारत में 5G सर्विस लॉन्च होने के बाद से यूजर्स को तेज इंटरनेट मिल रहा है।
  • 5G की बदौलत यूजर्स ने अपने मोबाइल एक्सपीरियंस में जमकर बढ़ोतरी देखी है।
विज्ञापन
भारत में 5G सर्विस लॉन्च होने के बाद से यूजर्स को पहले से तेज इंटरनेट मिलेगा यह बात तो कंफर्म थी। मगर अब हाल ही में आई एक रिपोर्ट से पता चला है कि यूजर्स सुपर फास्ट इंटरनेट स्पीड का आनंद ले रहे हैं। जी हां भारत में 4G की तुलना में 5G यूजर्स तेज स्पीड से इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे हैं। आपको बता दें कि 5G पहले ही कई शहरों में पहुंच चुका है और लाखों यूजर्स इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

Airtel को भारत में 5G को लॉन्च किए सिर्फ कुछ ही समय हुआ है। वहीं Reliance Jio बीटा टेस्टिंग कर रहा है और देश में कुछ चुनिंदा यूजर्स 5G नेटवर्क का लाभ उठा पा रहे हैं। नेटवर्क इंटेलिजेंस और इनसाइट्स फर्म Opensignal ने डाटा शेयर किया है कि 1 अक्टूबर से 30 अक्टूबर, 2022 की अवधि के बीच भारत में यूजर्स का 5G एक्सपीरियंस कैसा रहा है।

Opensignal के मुताबिक, 5G नेटवर्क की बदौलत भारत में यूजर्स ने अपने मोबाइल एक्सपीरियंस में जमकर बढ़ोतरी देखी है। ऐसी जानकारी मिली है कि 4G यूजर्स के मुकाबले में 5G यूजर्स को मोबाइल पर औसतन 16.5 गुना तेज स्पीड का लाभ उठा पाए हैं। 5G यूजर्स औसतन 242.1 Mbps की डाउनलोड स्पीड और 4G यूजर्स 14.7 Mbps की स्पीड इस्तेमाल कर पाएं हैं।

अगर अधिकतम 5G और 4G डाउनलोड स्पीड की बात करें तो 4G  की 59.5 Mbps स्पीड के मुकाबले में 690.6 Mbps डाउनलोड स्पीड के साथ 5G इंटरनेट 11.6 गुना तेज था। अपलोड स्पीड के मामले में भी 5G, 4G से काफी तेज था। रिपोर्ट में डाटा के मुताबिक, औसत 4G अपलोड स्पीड 3.9 Mbps की तुलना में औसत 5G अपलोड स्पीड 21.2 Mbps थी जो कि 5.4 गुना तेज थी।
 

इन भारतीय शहरों में उपलब्ध है 5G


Airtel ने भारत के 12 शहरों चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, दिल्ली, गुवाहाटी, पटना, नागपुर, पानीपत, वाराणसी और गुरुग्राम में 5G लॉन्च किया है। पुणे के एयरपोर्ट पर भी 5G उपलब्ध था, लेकिन अब टेलीकॉम डिपार्टमेंट के एक आदेश के चलते इसे रोक दिया गया है। Jio का 5G बीटा मुंबई, वाराणसी, दिल्ली-एनसीआर, गुजरात (33 डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर), बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे और नाथद्वारा जैसे शहरों में उपलब्ध है। आने वाले हफ्तों और महीनों में अपनी 5G नेटवर्क सर्विस ज्यादा शहरों तक पहुंचने की उम्मीद है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 5G Speed, 5G Speed in India, 5G, Airtel 5G, Reliance Jio 5G
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »