• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत कई शहरों में अगले साल से शुरू होगा 5G, यह रही पूरी लिस्ट

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत कई शहरों में अगले साल से शुरू होगा 5G, यह रही पूरी लिस्ट

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT हैदराबाद, IIT मद्रास, IIT कानपुर समेत कुल आठ एजेंसियां 'स्वदेशी 5G टेस्ट बेड प्रोजेक्ट' चला रही है।

दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत कई शहरों में अगले साल से शुरू होगा 5G, यह रही पूरी लिस्ट

5G को शुरुआत में गुरुग्राम, बेंगलुरु, कोलकाता, मुंबई, चंडीगढ़, दिल्ली समेत कुछ चुनिंदा शहरों में शुरू किया जाएगा

ख़ास बातें
  • 5G सर्विस दिल्ली, मुंबई समेत कुल 13 शहरों में अगले साल से होगी शुरू
  • Airtel, Jio, Vi ने ट्रायल के लिए टेस्ट साइट स्थापित की
  • कुल आठ एजेंसियां मिलकर चला रही हैं एक खास रिसर्च प्रोग्राम
विज्ञापन
भारत में 5G टेलीकॉम सर्विस 2022 में शुरू होने वाली है। हालांकि, लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, शुरुआती चरण में 5G सर्विस को गुरुग्राम, बेंगलुरु, कोलकाता, मुंबई, चंडीगढ़, दिल्ली, जामनगर, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे, और गांधीनगर में शुरू किया जाएगा। भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel), रिलायंस जियो (Reliance Jio) और वोडाफोन आइडिया (Vi) ने ऊपर बताए सभी शहरों में 5G ट्रायल एरिया स्थापित भी कर दिए हैं। 

न्यूज़ एसेंजी Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, दूरसंचार विभाग (DoT) ने सोमवार को कहा, "ये सभी मेट्रो और बड़े शहर अगले साल देश में 5G सर्विस की शुरुआत करने वाले पहले स्थान होंगे।" 5G लॉन्ग-टर्म इवोल्यूशन (LTE) मोबाइल ब्रॉडबैंड नेटवर्क में लेटेस्ट अपग्रेड है। इस सर्विस का दुनिया के कई प्रमुख देश लंबे समय से लुत्फ उठा रहे हैं। 4G की तुलना में 5G कई गुना फास्ट होगा और यह कई जीबी की फाइल्स को चंद मिनटों में डाउनलोड करने की क्षमता रखता है।

बता दें, आठ एजेंसियां, जिनमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे, IIT दिल्ली, IIT हैदराबाद, IIT मद्रास, IIT कानपुर, भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) बेंगलुरु, सोसाइटी फॉर एप्लाइड माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (SAMEER) और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन वायरलेस टेक्नोलॉजी (सीईडब्ल्यूआईटी) शामिल हैं, 'स्वदेशी 5G टेस्ट बेड प्रोजेक्ट' नाम का एक रिसर्च प्रोग्राम चला रहे हैं। इसकी शुरुआत 2018 में कई गई थी और 31 दिसंबर, 2021 तक इसे पूरा होना है। इस प्रोग्राम को दूरसंचार विभाग द्वारा फाइनेंस किया गया है और अभी तक इस प्रोग्राम में 224 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

इस महीने की शुरुआत में, दूरसंचार सचिव के राजारमन ने उम्मीद जताई थी कि जनवरी की शुरुआत में 5G ट्रायल बेड शुरू कर दिया जाएगा। राजारमन ने 9 दिसंबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कहा था कि "हमें उम्मीद है कि जनवरी की शुरुआत में इस 5G टेस्ट बेड को रोल आउट कर दिया जाएगा, जो एसएमई और उद्योगों के अन्य हिस्सों को एक वर्किंग प्लेटफॉर्म पर आने में सक्षम बनाएगा।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »