5G Rollout India: भारत की 3 लाख से ज्यादा जगहों पर 10 महीने में पहुंचा 5G!

रिलायंस जियो ने 5 नेटवर्क फैलाने के मामले में जनवरी 2023 में एक रिकॉर्ड भी बनाया था।

5G Rollout India: भारत की 3 लाख से ज्यादा जगहों पर 10 महीने में पहुंचा 5G!

भारत के 714 जिलों की 3 लाख से ज्यादा साइट्स पर 5जी पहुंच चुका है।

ख़ास बातें
  • ये विस्तार नेटवर्क लॉन्च होने के 10 महीनों के भीतर किया गया है।
  • ये सभी 3 लाख 5जी साइट्स भारत के 714 जिलों में मौजूद हैं।
  • पहले 5 महीनों में 1 लाख साइट्स पर 5जी को पहुंचाया गया था।
विज्ञापन
भारत में 5G नेटवर्क के दायरे को लगातार विस्तार देते हुए 3 लाख से ज्यादा जगहों पर पहुंचा दिया गया है। 5जी का ये विस्तार नेटवर्क लॉन्च होने के 10 महीनों के भीतर किया गया है। केंद्रीय टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैशणव की ओर से आज इसकी जानकारी दी गई है। ये सभी 3 लाख 5जी साइट्स भारत के 714 जिलों में मौजूद हैं। यानि कि 714 जिलों को अब 5G नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo पर जानकारी देते हुए मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि दुनिया का सबसे तेज 5जी रोलआउट जारी है। भारत के 714 जिलों की 3 लाख से ज्यादा साइट्स पर 5जी पहुंच चुका है। फिलहाल भारत में 5G सर्विसेज उपलब्ध करवाने वाली दो ही टेलीकॉम कंपनियां हैं जिसमें Jio, और Airtel का नाम शामिल है। भारत में 5जी सर्विसेज को पिछले साल 1 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था। 
अधिकारिक डेटा के अनुसार, पहले 5 महीनों में 1 लाख साइट्स पर 5जी को पहुंचाया गया। उसके बाद 2 लाख साइट्स पर 8 महीने में 5जी पहुंच गया। और अब 10 महीने बाद 3 लाख साइट्स पर यह नेटवर्क पहुंच चुका है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मई 2023 तक 2 लाख साइट्स पर 5G रोलआउट हो चुका था। उस समय गंगोत्री पर भी 5जी नेटवर्क सर्विस शुरू की गई थी। रोलआउट के 200 दिन के भीतर ही 600 जिलों में 5जी पहुंचा दिया गया था। केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देवूसिंह चौहान ने अप्रैल में यह जानकारी देते हुए कहा था कि यह विश्व का सबसे फास्ट 5जी रोलआउट है। 

इस बीच रिलायंस जियो ने 5 नेटवर्क फैलाने के मामले में जनवरी 2023 में एक रिकॉर्ड भी बनाया था। रिलायंस जियो (Jio) ने दावा किया था कि उसने 100 दिनों में 101 शहरों में ट्रू 5G लॉन्च करके नया रिकॉर्ड कायम किया। जियो के मुताबिक, 4 अक्तूबर 2022 को 4 शहरों में ट्रू 5G लॉन्च करके जियो ने 5जी रोलआउट की शुरुआत की थी और सिर्फ 100 दिनों में उसकी सर्विस करीब 101 शहरों में पहुंच गई थी। इनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकत्ता जैसे मैट्रो शहरों के साथ अनेकों छोटे-बड़े शहर शामिल थे। नाथद्वारा, महाकाल मंदिर, कामाख्या मंदिर, गुरुवायुर, तिरुपति जैसी धार्मिक महत्व की जगहों पर भी जियो ने अपना 5G नेटवर्क उपलब्ध करवाने में तेजी दिखाई थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  2. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  3. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  4. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  7. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  8. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  9. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  10. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »