1.9 करोड़ ग्राहकों ने छोड़ा Jio का साथ, फायदे में एयरटेल : ट्राई

ट्राई की रिपोर्ट बताती है कि सितंबर महीने में एयरटेल ने मोबाइल यूजर्स का अपना मार्केट शेयर 0.08% बढ़ाया, जबकि Jio के यूजर बेस में 4.29% की गिरावट दर्ज की गई।

1.9 करोड़ ग्राहकों ने छोड़ा Jio का साथ, फायदे में एयरटेल : ट्राई

अगस्त में देश में कुल मोबाइल यूजर्स की संख्‍या 180 करोड़ थी, जो सितंबर के अंत में घटकर 160 करोड़ पर आ गई

ख़ास बातें
  • ट्राई की रिपोर्ट कहती है कि जियो ने सबसे ज्‍यादा ग्राहकों को खोया है
  • वोडा-आइडिया ने भी 10.77 लाख ग्राहकों को गंवा दिया है
  • ग्राहकों के मामले में एयरटेल को फायदा हुआ है, उसने नए ग्राहक जोड़े हैं
विज्ञापन
टेलिकॉम रेग्‍युलेटरी अथॉरिटी (ट्राई) के नए आंकड़ों में रिलायंस जियो को झटका लगा है। आंकड़ों के अनुसार, सितंबर महीने में जियो ने लगभग 1.9 करोड़ ग्राहकों को खो दिया है, यानी इन ग्राहकों ने जियो का साथ छोड़ दिया। वहीं, भारती एयरटेल ने इसी अवधि में 2.74 लाख ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा है। सितंबर में एयरटेल का सब्‍सक्राइबर बेस 35.44 करोड़ पर पहुंच गया, जो अगस्त में 35.41 करोड़ यूजर्स का था। इसके मुकाबले देश के सबसे बड़े टेलिकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो के पास 42.48 करोड़ मोबाइल यूजर थे।

वहीं, वोडाफोन-आइडिया का वक्‍त अच्‍छा नहीं चल रहा। 10.77 लाख ग्राहकों ने वोडा-आइडिया का साथ सितंबर महीने में छोड़ दिया और इसके पास अब 26.99 करोड़ मोबाइल यूजर हैं।

ट्राई की रिपोर्ट बताती है कि सितंबर महीने में एयरटेल ने मोबाइल यूजर्स का अपना मार्केट शेयर 0.08% बढ़ाया, जबकि Jio के यूजर बेस में 4.29% की गिरावट दर्ज की गई। याद रहे कि रिलायंस जियो ने सितंबर तिमाही के रिजल्‍ट्स की घोषणा करते हुए यूजर्स के नुकसान के बारे में खुलासा किया था और इस बारे में डिटेल में बात की थी। 
Reliance Jio Infocomm के अध्यक्ष किरण थॉमस ने कहा था कि फाइनैंशल ईयर 2022 के दूसरे क्‍वॉर्टर में कोविड हमारे देश के बहुत सारे लोगों खासकर निचले वर्ग के लिए चुनौती भरा रहा। उन्‍होंने कहा कि दूसरी लहर के पीक के दौरान हमने बहुत सारी पहल की थीं। लोग हमारे नेटवर्क से जुड़े रहें, इसलिए हम मुफ्त वॉयस मिनट दे रहे थे, लेकिन बड़ी संख्या में लोग रिचार्ज को लेकर अप टू डेट नहीं रह पाए। पॉलिसी के मुताबिक कंपनी ने करीब 90 दिन तक इन्‍हें अपने डेटाबेस में रखा था। 

थॉमस ने कहा था कि इन यूजर्स का असर अब हमारी कुल ग्राहक संख्‍या पर दिखाई दे रहा है। इसी वजह से इस तिमाही में लगभग 1.1 करोड़ की सीधी कमी दिखाई दे रही है।

ट्राई के आंकड़े यह भी बताते हैं कि अगस्त में देश में कुल मोबाइल यूजर्स की संख्‍या 180 करोड़ थी, जो सितंबर के अंत में घटकर 160 करोड़ पर आ गई यानी कुल मोबाइल यूजर्स की संख्‍या में 1.74% की मासिक गिरावट दर्ज की गई।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, Airtel, TRAI, User, User Account Data, Report
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  4. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  7. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  8. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  9. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  10. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »