• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi Pad 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, Snapdragon प्रोसेसर,144Hz डिस्प्ले के साथ देगा दस्तक, जानें

Xiaomi Pad 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, Snapdragon प्रोसेसर,144Hz डिस्प्ले के साथ देगा दस्तक, जानें

Xiaomi Pad 7 Pro में 1480×2367 रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली एलसीडी पैनल मिलने की उम्मीद है।

Xiaomi Pad 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, Snapdragon प्रोसेसर,144Hz डिस्प्ले के साथ देगा दस्तक, जानें

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Pad 7 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले होगी।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 7 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Xiaomi Pad 7 Pro नए Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर पर बेस्ड होगा।
  • Xiaomi Pad 7 Pro एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलने की संभावना है।
विज्ञापन
Xiaomi अब कथित तौर Xiaomi Pad 7 सीरीज पर काम कर रही है। इससे पहले कंपनी ने इस साल की शुरुआत में Pad 6 सीरीज लॉन्च की थी। Xiaomi Pad 7 Pro आगामी सीरीज के मॉडल में से एक है, जिसे कथित तौर पर GSMChina पर Mi कोड में देखा गया है। यहां हम आपको Xiaomi Pad 7 Pro  के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

आउटलेट के अनुसार, Xiaomi Pad 7 Pro का कोडनेम “sheng” है, जिसका चीनी लैंग्वेज में मतलब एक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट है। यह Xiaomi की अपनी पैड सीरीज टैबलेट के लिए म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट नाम को कोडनेम के तौर पर इस्तेमाल करने की प्रक्रिया के तहत है।

टैबलेट का मॉडल नंबर "N81A" है और इसमें Tianma द्वारा निर्मित 10 इंच का पैनल है। Xiaomi Pad 7 Pro में 1480×2367 रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली एलसीडी पैनल मिलने की उम्मीद है। पिछली जनरेशन के Pad 6 Pro के 11 इंच डिस्प्ले के मुकाबले यह स्क्रीन साइज में बदलाव है। ऐसी संभावना है कि Xiaomi Pad 7 Pro नए Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर पर बेस्ड होगा जो कि डिजिटल चैट स्टेशन के पहले लीक के अनुसार है।

इसके अलावा जीएसएमचाइना का सुझाव है कि टैबलेट में पिछले Pad 6 Pro के समान एक क्वाड-स्टीरियो स्पीकर सिस्टम होगा। Xiaomi Pad 7 Pro के भी एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड HyperOS पर चलने की संभावना है। जीएसएमचाइना की रिपोर्ट में Xiaomi Pad 7 Pro पिछले वाले Pad 6 Pro की तरह ही चीनी बाजार के लिए एक्सक्लूसिव हो सकता है।

Xiaomi Pad 7 सीरीज के संबंध में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है, इसलिए इस जानकारी को सटीक नहीं कहा जा सकता है। आपको बता दें कि Xiaomi अपने 29 नवंबर के इवेंट में कई अन्य प्रोडक्ट्स के साथ Redmi K70 सीरीज के स्मार्टफोन को पेश करने के लिए तैयार है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  2. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  3. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  4. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  5. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  6. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  7. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  8. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  9. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »