Xiaomi लॉन्‍च करेगी धांसू टैबलेट! Pad 7 Pro में होगा Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर

Xiaomi Pad 7 Pro : यह टैब इस साल अप्रैल में आए Xiaomi Pad 6 Pro का सक्‍सेसर हो सकता है।

Xiaomi लॉन्‍च करेगी धांसू टैबलेट! Pad 7 Pro में होगा Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर

अपकमिंग टैबलेट में रियर पैनल के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर एक चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल होने की बात कही गई है।

ख़ास बातें
  • शाओमी कर रही है नए टैबलेट पर काम
  • इसे Xiaomi Pad 7 Pro कहा जाता है
  • अपकमिंग टैब में मिल सकता है स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर
विज्ञापन
चीनी ब्रैंड शाओमी (Xiaomi) ने इस साल अप्रैल में Xiaomi Pad 6 Pro टैबलेट को पेश किया था, जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से पावर्ड है। कहा जाता है कि कंपनी अब इसके सक्‍सेसर पर काम कर रही है, जो Xiaomi Pad 7 Pro होगा। हालांकि इस टैब के लॉन्‍च पर कोई ऑफ‍िशियल जानकारी अभी नहीं है, लेकिन टैब के स्‍पेसिफ‍िकेशंस सामने आए हैं। कहा जाता है कि Xiaomi Pad 7 Pro को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट वाले LCD डिस्‍प्‍ले से पैक हो सकता है। 

चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने पोस्ट किया है कि Xiaomi Pad 7 Pro में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला LCD डिस्प्ले मिलेगा। कहा जाता है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर पर चलता है। अगर इस लीक में दम है, तो शाओमी का अपकमिंग पैड Xiaomi Pad 6 Pro का अपग्रेड होगा। इसके अलावा, अपकमिंग टैबलेट में रियर पैनल के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर एक चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल होने की बात कही गई है।

Xiaomi Pad 6 Pro को अप्रैल में चीन में Xiaomi Pad 6 के साथ लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत 8GB RAM + 128GB वेरिएंट के लिए CNY 2,399 (लगभग 28,500 रुपये) से शुरू होती है।

फीचर्स की बात करें तो Xiaomi Pad 6 Pro एंड्रॉयड 13 पर बेस्‍ड MIUI 14 चलाता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 11 इंच का 2.8K (1,800x2,880 पिक्सल) LCD डिस्प्ले है। इस टैब में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Xiaomi Pad 6 Pro में 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है। इसमें 8,600mAh की बैटरी है जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टैबलेट में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ 4 माइक्रोफोन और 4 स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। इसे हाई-रेज ऑडियो सर्टिफिकेशन भी मिला है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले11.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + नहीं
रिज़ॉल्यूशन2880x1880 पिक्सल
रैम8 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 13
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता8600 एमएएच
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Dolby Vision, Dolby Atmos support
  • Quad-speaker setup sounds good
  • Smooth performance
  • Clean software with productivity-focused features
  • All-day battery life
  • Useful optional accessories
  • कमियां
  • No fingerprint scanner
  • No cellular option
  • Battery life could have been better
  • Average cameras
डिस्प्ले11.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 860
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + नहीं
रिज़ॉल्यूशन2880x1880 पिक्सल
रैम8 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 13
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता8600 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »