Xiaomi Pad 7 भारत में 11.2 इंच बड़े 3.2K डिस्प्ले, 12GB रैम के साथ लॉन्च, जानें कीमत

टैबलेट में Snapdragon 7+ Gen 3 SoC दिया गया है।

Xiaomi Pad 7 भारत में 11.2 इंच बड़े 3.2K डिस्प्ले, 12GB रैम के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Pad 7 में 11.2 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट में 11.2 इंच का 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है।
  • इसमें 12 जीबी तक रैम दी गई है और 256 जीबी तक स्टोरेज मिल जाती है।
  • यह 13MP रियर कैमरा, और 8MP फ्रंट कैमरा से लैस होकर आता है।
विज्ञापन
Xiaomi ने भारत में अपना लेटेस्ट टैबलेट Xiaomi Pad 7 लॉन्च कर दिया है जो धांसू फीचर्स कैरी करता है। टैबलेट में 11.2 इंच का 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। यह 3.2K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 12 जीबी तक रैम दी गई है और 256 जीबी तक स्टोरेज मिल जाती है। टैबलेट में 8850mAh की बैटरी है। यह 13MP रियर कैमरा, और 8MP फ्रंट कैमरा से लैस होकर आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Xiaomi Pad 7 Price in India

Xiaomi Pad 7 की भारत में कीमत 8 जीबी रैम, 128 जीबी वेरिएंट के लिए 27,999 रुपये है। इसका 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 30,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, 12GB + 256GB Nano Texture Display Edition की कीमत Rs. 32,999 है। 

एक्सेसरीज की बात करें तो Xiaomi Pad 7 फोकस कीबोर्ड की कीमत Rs. 8,999, है। वहीं अगर कवर भी आप लेते हैं तो Rs. 1499 में खरीद सकते हैं। Xiaomi फोकस पेन का प्राइस Rs. 5,999 बताया गया है। खरीद के लिए टैबलेट कंपनी के अधिकारिक स्टोर पर उपलब्ध है। इसके अलावा यह Amazon से भी पर्चेज किया जा सकता है। 
 

Xiaomi Pad 7 Specifications

Xiaomi Pad 7 में 11.2 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 3.2K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें Nano Texture Display ऑप्शन भी दिया है जो एंटी-ग्लेयर और एंटी रिफ्लेक्टिव फीचर्स के साथ आता है। टैबलेट में Snapdragon 7+ Gen 3 SoC दिया गया है। जिसके साथ में 12 जीबी तक रैम और 256GB (UFS 4.0) तक स्टोरेज दी गई है। 

यह Android 15 आधारित Xiaomi HyperOS 2 पर रन करता है। टैबलेट में AI Writing, AI Live Subtitles और Xiaomi Creation जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं। टैबलेट में एडवांस्ड कीबोर्ड फीचर्स भी दिए गए हैं यह 64-की (64-key) एडेप्टिव बैकलाइट और मेकेनिकल प्रेस टचपैड के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसका बैक पैनल और की-कैप डस्ट रसिस्टेंट हैं। 

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 13MP का मेन कैमरा है जो रियर साइड में है। फ्रंट में डिवाइस 8MP कैमरा से लैस है। चार्जिंग के लिए इसमें USB-C पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट में 4 स्पीकर हैं और 4 माइक्रोफोन मिल जाते हैं। यह बेहतर साउंड के लिए Dolby Atmos को भी सपोर्ट करता है। इसके डाइमेंशन 251.22×173.42×6.18mm हैं और वजन 499 ग्राम है। टैबलेट IP52 रेटिंग से लैस है। इसमें 8850mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल जाता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले11.20 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता8850 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन3200x2136 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  14. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  15. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  16. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  17. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »