4GB रैम वाला लेनोवो का सस्ता टैबलेट लॉन्च, भारत में भी बिकेगा! जानें फीचर्स
टैबलेट कैटिगरी में लेनोवो (Lenovo) काफी पॉपुलर है और यूजर्स को हर प्राइस रेंज में प्रोडक्ट ऑफर कर रही है। कुछ दिनों पहले उसने एक बजट टैबलेट (Lenovo Tab) लॉन्च किया था। अब इसे कई और मार्केट्स में ले आया गया है। कंपनी ने टैब के प्राइस और फीचर्स से भी पर्दा हटाया है। Lenovo Tab में 10.1 इंच का TFT डिस्प्ले फुल एचडी रेजॉलूशन के साथ मिलता है।