सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 की कीमत व स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 की कीमत व स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 की कीमत करीब 39,000 रुपये हो सकती है
  • इस टैबलेट में एक एस पेन दिया जा सकता है
  • यह टैबलेट 26 फरवरी को लॉन्च हो सकता है
विज्ञापन
सैमसंग इस महीने होने वाले एमडब्ल्यूसी 2017 में 26 फरवरी को एक लॉन्च इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट में सैमसंग का नया टैबलेट लॉन्च होने की उम्मीद है। अब, इस टैबलेट की नई कथित तस्वीर लीक हुई है और इसके स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है।

विनफ्यूचरडॉटडी के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 टैबलेट गैलेक्सी टैब एस2 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। इसकी कीमत 580 डॉलर (करीब 39,000) रुपये होगी। गैलेक्सी टैब एस3 की साझा की गई तस्वीर में दावा किया गया है कि यह एक एस पेन के साथ आएगा जिसका मतलब है कि इसमें स्टायलस फंक्शनालिटी हो सकती है। विनफ्यूचर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 9.7 इंच वेरिएंट में आएगा। याद दिला दें कि सैमसंग ने 2015 में 8 इंच और 9.7 इंच स्क्रीन वाले गैलेक्सी टैब एस2 के दो वेरिएंट लॉन्च किए थे।

इसके अलावा ख़बर है कि गैलेक्सी टैब एस3 में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी और यह कैटेगरी 6 एलटीई डाउनलोड स्पीड के लिए 4जी सपोर्ट के साथ आएगा। इस टैबलेट में स्नैपड्रैगन क्वालकॉम 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिया जा सकता है। इस टैबलेट में 2048x1536 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला स्क्रीन हो सकता है। टैब एस3 में 12 मेगापिक्सल का रियर व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है।

इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 के एंड्रॉयड नूगा पर चलने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि इस टैबलेट की ख़ासियत में से एक है इसका 5.6 मिलीमीटर पतला होना। गैलेक्सी टैब एस2 8 और गैलेक्सी टैब एस2 9.7  टैबलेट सिर्फ 5.6 मिलीमीटर पतले थे, जो इन टैबलेट की बड़ी ख़ासियत थी। इस टैबलेट की बिक्री मार्च से दक्षिण कोरिया में शुरू होने की उम्मीद है।

सैमसंग के आधिकारिक इनवाइट के मुताबिक, इस इवेंट को एमडब्ल्यूसी ट्रेड शो में 26 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। 26 फरवरी को होने वाले इस इवेंट के भारतीय समयानुसार रात में 11.30 बजे शुरू होने की उम्मीद है। इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग www.samsung.com/galaxy पर की जाएगी।

एक दूसरी ख़बर के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी टैब एस2 को एंड्रॉयड नूगा बिल्ड के साथ टेस्ट किया जा रहा है। जीएसएमअरीना ने गैलेक्सी टैब एस2 को बेंचमार्क पर एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ देखा, जिसका मतलब है कि इस टैबलेट के लिए जल्द अपडेट रिलीज़ किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Tablets, MWC, MWC 2017, Samsung Galaxy Tab S3, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »