Samsung Galaxy Tab S3 आज हो सकता है भारत में लॉन्च

सैमसंग इंडिया मंगलवार को भारत में लेटेस्ट Samsung Galaxy Tab S3 टैबलेट को को लॉन्च कर सकती है। दक्षिण कोरिया की यह इलेक्ट्रॉनिक कंपनी इस बाबत बैंगलुरू में एक इवेंट आयोजित करने वाली हैं जहां पर इस टैबलेट की कीमत और उपलब्धता का खुलासा होगा।

Samsung Galaxy Tab S3 आज हो सकता है भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • इस बाबत बैंगलुरू में एक इवेंट आयोजित किया गया है
  • इनवाइट में ‘Work, Play, My Way’ टैगलाइन का हुआ है इस्तेमाल
  • सबसे पहले फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में किया गया था लॉन्च
विज्ञापन
सैमसंग इंडिया मंगलवार को भारत में लेटेस्ट Samsung Galaxy Tab S3 टैबलेट को को लॉन्च कर सकती है। दक्षिण कोरिया की यह इलेक्ट्रॉनिक कंपनी इस बाबत बैंगलुरू में एक इवेंट आयोजित करने वाली हैं जहां पर इस टैबलेट की कीमत और उपलब्धता का खुलासा होगा। वैसे, कंपनी की ओर से सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 टैबलेट को लॉन्च करने की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन मीडिया को भेजे इनवाइट में ‘Work, Play, My Way’ टैगलाइन का इस्तेमाल तस्वीर में हुआ है। तस्वीर में डिवाइस का धुंधला सा आउटलाइन है और इसमें होम बटन को भी दिखाया गया है जो टैबलेट की ओर इशारा करता है।

याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 को सबसे पहले इस साल फरवरी में मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 के स्पेसिफिकेशन बात करें तो इस सैमसंग टैबलेट में 9.7 इंच क्यूएक्सजीए (2048x1536 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है।

सैमसंग गैलेक्सी टैब एस3 में फ्लैश और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। फोन में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में यह टैबलेट वाई-फाई ऑनली और एलटीई वेरिएंट में उपलब्ध है।कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और यूएसबीब 31 टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। गैलेक्सी टैब एस3 का डाइमेंशन 237.3x169x6 मिलीमीटर और वाई-फाई ओनली वेरिएंट का वज़न 429 ग्राम जबकि एलटीई वेरिएंट का वज़न 434 ग्राम है। इस टैबलेट में एक्सेलेरोमीटर, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, जियोमेट्रिक सेंसर और आरजीबी सेंसर दिए गए हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks great
  • Light and easy to carry around
  • Cellular data connectivity
  • S-Pen included
  • कमियां
  • Limited multitasking
  • Android still isn’t great on tablets
डिस्प्ले9.70 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 820
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2048x1536 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले9.70 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 820
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2048x1536 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »