सैमसंग के इस टैबलेट के साथ मिलेगा स्टायलस पेन, जानें इसके बारे में

सैमसंग के इस टैबलेट के साथ मिलेगा स्टायलस पेन, जानें इसके बारे में
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने अपने गैलेक्सी टैब ए 10.1 (2016) टैबलेट का नया वेरिएंट पेश किया है जो एस पेन के साथ आता है। नए टैबलेट को दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया गया है और स्थानीय मार्केट में इसकी कीमत 489,000 साउथ कोरिया वॉन (करीब 29,500 रुपये) होगी।

याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 10.1 (2016) को मई महीने में लॉन्च किया गया था। यह वाई-फाई और एलटीई वेरिएंट में आता है जिनकी कीमत क्रमशः 289 यूरो (करीब 22,000 रुपये) और 349 यूरो (करीब 26,500 रुपये) है।

एस पेन के साथ आने वाला नया सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 10.1 (2016) में स्टायलस के लिए नए टूल दिए गए हैं जिनकी झलक हमें सैमसंग गैलेक्सी नोट7 के साथ देखने को मिली है। यह टैबलेट सिम कार्ड स्लॉट के साथ आता है और 4जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।

गैलेक्सी टैब ए 10.1 (2016) में 10.1 इंच का डब्ल्यूयूएक्सजीए (1920x1200) टीएफटी डिस्प्ले है। इसमें 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 10.1 के पिछले जेनरेशन में इसी चिपसेट का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, यह 2 जीबी रैम से लैस था।

इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकेगा। सैमसंग का यह नया टैबलेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। आगे की तरफ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे से आप 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

गैलेक्सी टैब ए 10.1 में 7300 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके बारे में 4जी नेटवर्क पर 49 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। यह वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास, और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है। इसका डाइमेंशन 254.3x164.2x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 558 ग्राम। यह सिर्फ काले रंग में मिलेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.10 इंच
प्रोसेसर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1920x1200 पिक्सल
रैम3 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता7300 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »