सैमसंग ने लॉन्च किया एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाला टैबलेट

सैमसंग ने लॉन्च किया एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाला टैबलेट
विज्ञापन
उम्मीद के मुताबिक, सैमसंग ने अपने गैलेक्सी टैब ए टैबलेट के 2016 एडिशन के पर्दा उठा लिया है। नए सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 10.1 (2016) को जर्मनी सहित अन्य यूरोपीय देशों में पेश किया गया है। इसके अलावा नए टैबलेट को कंपनी की नीदरलैंड वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। याद रहे कि दक्षिण कोरिया की कंपनी ने इस साल मार्च महीने में 7 इंच के टीएफटी डिस्प्ले वाले गैलेक्सी टैब ए (2016) को लॉन्च किया था।

सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 10.1 (2016) के वाई-फाई और एलटीई वेरिएंट पेश किए गए हैं। वाई-फाई वेरिएंट की कीमत 289 यूरो (करीब 22,000 रुपये) है और एलटीई वेरिएंट 349 यूरो (करीब 26,500 रुपये) में मिलेगा। गैलेक्सी टैब ए 10.1 के एलटीई और वाई-फाई वेरिएंट में मात्र एक अंतर है। एलटीई वेरिएंट सिम कार्ड स्लॉट के साथ आता है और यह 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। दोनों मॉडल के बाकी स्पेसिफिकेशन बिल्कुल एक जैसे हैं।

गैलेक्सी टैब ए 10.1 (2016) में 10.1 इंच का डब्ल्यूयूएक्सजीए (1920x1200) टीएफटी डिस्प्ले है। इसमें 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकेगा। नए गैलेक्सी टैब ए 10.1 (2016) की सबसे अहम खायिसत इसमें एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम का मौजूद होना है। टैबलेट में एफ/1.9 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है। फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है।

टैबलेट को पावर देने का करती है 7300 एमएएच की बैटरी। इसमें वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर भी दिए गए हैं। इसका डाइमेंशन 254.2x155.3x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 525 ग्राम। नए गैलेक्सी टैब ए 10.1 (2016) को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में फिलहाल कुछ नहीं बताया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Marshmallow, Samsung Galaxy T
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »