• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Redmi Pad टैबलेट हो गया सस्‍ता! 3 हजार रुपये तक प्राइस में कटौती, जानें डिटेल

Redmi Pad टैबलेट हो गया सस्‍ता! 3 हजार रुपये तक प्राइस में कटौती, जानें डिटेल

Redmi Pad New Price : इसका फायदा विशेषरूप से स्‍टूडेंट्स उठा सकते हैं, जिन्‍हें ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बड़ी स्‍क्रीन वाली डिवाइस चाहिए।

Redmi Pad टैबलेट हो गया सस्‍ता! 3 हजार रुपये तक प्राइस में कटौती, जानें डिटेल

रेडमी पैड में 10.61 इंच का 2K डिस्‍प्‍ले है। यह 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।

ख़ास बातें
  • Redmi Pad टैबलेट की कीमतों में बंपर कटौती
  • 3 हजार रुपये तक मिल रहा है सस्‍ता
  • 8000 एमएएच की बैटरी दी गई है इस टैबलेट में
विज्ञापन
Redmi Pad Price cut in India : शाओमी के ब्रैंड रेडमी का टैबलेट सस्‍ती कीमत में खरीदा जा सकता है। Redmi Pad जिसे अक्‍टूबर 2022 में लॉन्‍च किया गया था, उसकी कीमतें भारत में कम कर दी गई हैं। यह टैबलेट 3 रैम और स्‍टोरेज वेरिएंट्स में आता है। सभी मॉडल के दाम कम हुए हैं। इसका फायदा विशेषरूप से स्‍टूडेंट्स उठा सकते हैं, जिन्‍हें ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बड़ी स्‍क्रीन वाली डिवाइस चाहिए। रेडमी पैड में 10.61 इंच का 2K डिस्‍प्‍ले है। यह 90 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। 
 

Redmi Pad New Price 

Redmi Pad को भारत में 3GB+64GB मॉडल के लिए 14,999 रुपये में लॉन्‍च किया गया था। इसका 4GB+128GB मॉडल लॉन्‍च के वक्‍त 17,999 रुपये का था और सबसे टॉप मॉडल 6GB+128GB को 19999 रुपये में पेश किया गया था। 
नई कीमतें बिलकुल अलग हैं। 3GB+64GB मॉडल को अब 2 हजार रुपये कम में 12,999 रुपये में लिया जा सकता है। 4GB+128GB मॉडल को 3 हजार रुपये कम में 14,999 में लिया जा सकता है। सबसे टॉप मॉडल भी 3 हजार रुपये सस्‍ता हो गया है और 16,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यह टैब, ग्रेफाइट ग्रे, मूनलाइट सिल्‍वर और मिंट ग्रीन कलर ऑप्‍शंस में आता है। 
 

Redmi Pad specifications, features 

एंड्रॉयड 12 ओएस पर चलने वाले Redmi Pad में 10.61 इंच का डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। इस टैब में  MediaTek Helio G99 प्रोसेसर की ताकत है। 8 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो 1080p रेजॉलूशन में रिकॉर्डिंग कर सकता है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट-फेसिंग कैमरा 105 डिग्री व्यू के साथ इसमें है।

यह 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। स्‍टोरेज को SD कार्ड स्लॉट के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5, Bluetooth v5.3 और USB Type-C पोर्ट इसमें मिलते हैं। Dolby Atmos सपोर्ट के साथ क्वाड स्पीकर्स भी हैं। रेडमी पैड में 8,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका वजन लगभग 465 ग्राम का है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Large, 90Hz display
  • Capable SoC
  • Good battery life
  • Clean, feature-rich software
  • कमियां
  • No headphone jack
  • Key MIUI features not available in the base variant
डिस्प्ले10.61 इंच
प्रोसेसरMediaTek Helio G99
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल + नहीं
रिज़ॉल्यूशन2000x1200 पिक्सल
रैम3 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 12
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल + नहीं
बैटरी क्षमता8000 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »