• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • चीन में केक की तरह खरीदा जा रहा यह टैबलेट, 28 घंटे में 75 हजार से ज्‍यादा डिवाइस बिकीं

चीन में केक की तरह खरीदा जा रहा यह टैबलेट, 28 घंटे में 75 हजार से ज्‍यादा डिवाइस बिकीं

चीन में इस टैबलेट को 4GB + 128GB वैरिएंट के लिए 1,299 युआन (लगभग 14,747 रुपये) में पेश किया गया है। 6GB + 128GB मॉडल के दाम 1499 युआन (लगभग 17,026 रुपये) हैं।

चीन में केक की तरह खरीदा जा रहा यह टैबलेट, 28 घंटे में 75 हजार से ज्‍यादा डिवाइस बिकीं

कंपनी लिमिटेड टाइम ऑफर भी लाई है, जिसके तहत यूजर्स को 100 युआन (लगभग 1,136 रुपये) की छूट दी जा रही है।

ख़ास बातें
  • Redmi Pad की सेल शानदार होने का दावा है
  • चीन में यह प्रोडक्‍ट एक हफ्ता पहले ही लॉन्‍च किया गया है
  • कंंपनी ने पहली सेल में छूट भी ऑफर की थी
विज्ञापन
चीनी कंपनियां कोई गैजेट अपने होम मार्केट में बाद में पेश करें, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। Redmi Pad इसी का उदाहरण है। इसे पिछले महीने अक्‍टूबर में भारत समेत कई ग्‍लोबल मार्केट्स में लॉन्‍च किया गया था, लेकिन चीन में यह पिछले हफ्ते ही आया है। दिलचस्‍प बात है कि वहां के लोग इस टैबलेट को धड़ाधड़ खरीद रहे हैं। शाओमी (Xiaomi) के ब्रैंड रेडमी ने कहा है कि चीन में Redmi Pad हॉटकेक की तरह बिक रहा है। कंपनी के मुताबिक, इस टैब की पहली सेल में 75 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स बेची गई हैं। यह सेल 28 घंटों तक चली थी। 

Redmi Pad की बिक्री में तेजी की वजह इसकी कीमत और फीचर्स हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन में इस टैबलेट को 4GB + 128GB वैरिएंट के लिए 1,299 युआन (लगभग 14,747 रुपये) में पेश किया गया है। 6GB + 128GB मॉडल के दाम 1499 युआन  (लगभग 17,026 रुपये) हैं। कंपनी लिमिटेड टाइम ऑफर भी लाई है, जिसके तहत यूजर्स को 100 युआन (लगभग 1,136 रुपये) की छूट दी जा रही है। यह कीमतें भारत में लॉन्‍च किए गए रेडमी पैड से कम हैं। 

प्रोडक्‍ट के स्‍पेसिफ‍िकेशंस की बात करें, तो Redmi Pad एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर चलता है। इसमें 10.61 इंच (2,000x1,200 पिक्सल) डिस्प्ले, 90Hz का रिफ्रेश रेट और 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। टैबलेट में MediaTek Helio G99 SoC लगाया गया है, जिसे 6GB RAM तक सपोर्ट मिलता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो 1080p रिजॉल्यूशन देता है। फ्रंट में भी 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टैब में 128 जीबी तक स्‍टोरेज मिलता है, जिसे एसडी कार्ड लगाकर 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 5, Bluetooth v5.3 और USB Type-C पोर्ट जैसे ऑप्‍शन हैं। बैटरी 8,000mAh की है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। टैबलेट के साथ 22.5W का चार्जर कंपनी दे रही है। डिवाइस का वजन लगभग 465 ग्राम है। 

भारत में इसका सबसे किफायती वैरिएंट 14,999 रुपये रुपये का है, जिसमें 3 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज मिलता है। 4GB + 128GB स्टोरेज के दाम 17,999 रुपये हैं। 6GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। Redmi Pad को ग्रेफाइट ग्रे, मिंट ग्रीन और मूनलाइट सिल्वर कलर्स ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।  
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Large, 90Hz display
  • Capable SoC
  • Good battery life
  • Clean, feature-rich software
  • कमियां
  • No headphone jack
  • Key MIUI features not available in the base variant
डिस्प्ले10.61 इंच
प्रोसेसरMediaTek Helio G99
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल + नहीं
रिज़ॉल्यूशन2000x1200 पिक्सल
रैम3 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 12
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल + नहीं
बैटरी क्षमता8000 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »