Realme Pad Mini के रेंडर ऑनलाइन लीक, टैब में होगी 6400mAh बैटरी और Unisoc T616 चिप!

टैब में Unisoc T616 SoC होगा जिसे 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है।

Realme Pad Mini के रेंडर ऑनलाइन लीक, टैब में होगी 6400mAh बैटरी और Unisoc T616 चिप!

Realme Pad Mini में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा।

ख़ास बातें
  • Realme Pad Mini में Unisoc T616 SoC होगा।
  • डिवाइस में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज हो सकती है।
  • Realme Pad Mini में 8.7 इंच की डिस्प्ले होगी।
विज्ञापन
Realme Pad Mini जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है। टैबलेट की लॉन्च डेट अभी तक रियलमी ने कन्फर्म नहीं की है। लेकिन उससे पहले डिवाइस के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं जिसमें इसके डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है। लीक्स के मुताबिक, रियलमी के इस टैब में Unisoc T616 चिप देखने को मिल सकती है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल कैमरा और रियर में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी इस डिवाइस को Realme Pad के सक्सेसर के रूप में लॉन्च करेगी, जिसे पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। 

जाने माने टिप्स्टर Steve H. McFly (@OnLeaks) ने Smartprix के सहयोग से रियलमी पैड मिनी के प्रेस रेंडर लीक किए हैं और डिवाइस के स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी किया है। लीक किए गए रेंडर्स में देखा जा सकता है कि टैब सिल्वर कलर में है जिसके बैक पैनल में रियलमी की ब्रांडिंग है। डिवाइस के रियर साइड में ऊपरी बाएं कोने में सिंगल कैमरा देखा जा सकता है। पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर टैबलेट की बाईं स्पाइन में दिए गए हैं।
 

Realme Pad Mini specifications (expected)

Realme Pad Mini के लीक हुए स्पेसिफिकेशन से पता चलता है कि इसमें 8.7 इंच की डिस्प्ले होगी। टैब में Unisoc T616 SoC होगा जिसे 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा देखने को मिल सकता है। डिवाइस 6400mAh बैटरी से लैस होगा जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। टैबलेट की मोटाई 7.6mm बताई गई है। हाल ही में इस डिवाइस को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया है जिसमें थाईलैंड की नेशल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्यूनिकेशन (NBTC), गीकबेंच और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) भी शामिल है। 

इसे Realme Pad के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जाएगा। Realme Pad को कंपनी ने पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। इसकी कीमत 17,999 रुपये है। डिवाइस में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलती है। इसमें MediaTek Helio G80 SoC दिया गया है और 7,100mAh बैटरी है। रियलमी पैड में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलता है। इसके अलावा इसमें 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and sharp display
  • Slim, good build quality
  • Good battery life
  • Good sound quality
  • 3.5mm headphone jack
  • कमियां
  • No stylus or keyboard support
  • Not recommended for productivity
डिस्प्ले10.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हेलियो जी80
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2000x1200 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 11
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता7100 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »