Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग

इस टैबलेट के साथ Oppo Reno 17 सीरीज और Oppo Watch 5 को भी पेश किया जाएगा। Oppo Pad Air 6 में 45 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस टैबलेट के चार वेरिएंट्स उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 नवंबर 2026 15:16 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Pad Air 6 में नए डिजाइन वाला Notes ऐप दिया जा सकता है
  • इस टैबलेट में चार वेरिएंट्स हो सकत हैं
  • Oppo Reno 17 के साथ इस टैबलेट को जल्द चीन में लॉन्च किया जाएगा

इस टैबलेट में 45 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है

Photo Credit: Oppo

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Oppo का नया टैबलेट इस महीने लॉन्च किया जाएगा। Oppo Pad Air 6 में नए डिजाइन वाला Notes ऐप दिया जा सकता है। इस टैबलेट के साथ Oppo Reno 17 सीरीज और Oppo Watch 5 को भी पेश किया जाएगा।  Oppo Pad Air 6 में 45 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Oppo के चार टैबलेट्स की चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर्स - OPD2611, OPD2603, OPD2614 और OPD2613 के साथ लिस्टिंग हुई है। इनमें से OPD2614 की 5G कनेक्टिविटी के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Oppo Pad Air 6 का सेल्युलर वेरिएंट हो सकता है। OPD2611 इस टैबलेट का 4G मॉडल है। इसके अलावा अन्य दो वेरिएंट्स Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ हो सकते हैं। 

Advertisement

इस सर्टिफिकेशन से इन टैबलेट्स की चार्जिंग कैपैबिलिटीज का संकेत मिला है। इनमें से OPD2611 और OPD2603 में 45 W चार्जिंग और OPD2614 और OPD2613 में 33 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। हालांकि, 3C पर लिस्टिंग से इन टैबलट्स के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं मिली है। इस टैबलेट में नए डिजाइन वाला Notes ऐप हो सकता है। इससे यूजर्स सिंगल टैप से अपने नोट्स के साथ इमेजेज को जोड़ सकेंगे। इस टैबलेट में यूजर्स को व्लॉग की फुटेज को सीधे CapCut की मीडिया लाइब्रेरी में भेजने का विकल्प भी मिल सकता है। Oppo ने आगामी टैबलेट के डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी क बारे में जानकारी नहीं दी है। 

इस टैबलेट के साथ Oppo Reno 17 सीरीज को भी लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के लिए चीन में प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गए हैं। इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को गिफ्ट भी दिए जा सकते हैं। इस सीरीज में Oppo Reno 17 Pro भी शामिल हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.32 इंच 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। Oppo Reno 17 Pro में MediaTek Dimensity 8550 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो 50 मेगापिक्सल के कैमरा मिल सकते हैं। Oppo Reno 17 Pro के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स क लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  2. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  5. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  6. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  7. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  10. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.