• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • OnePlus के टैब में आने वाला है ये धांसू फीचर, कंपनी ने किया कन्‍फर्म! जानें डिटेल

OnePlus के टैब में आने वाला है ये धांसू फीचर, कंपनी ने किया कन्‍फर्म! जानें डिटेल

OnePlus New feature : इसकी शुरुआत वनप्‍लस के टैबलेट के साथ हो सकती है।

OnePlus के टैब में आने वाला है ये धांसू फीचर, कंपनी ने किया कन्‍फर्म! जानें डिटेल

ओपन कैनवास एक मल्‍टीटास्किंग फीचर है। इसे कंपनी ने अपने फोल्‍ड फोन के लिए तैयार किया है।

ख़ास बातें
  • वनप्‍लस ओपन में आया है ओपन कैनवास फीचर
  • इसे वनप्‍लस टैब में लाने की हो रही है तैयारी
  • स्प्लिट स्‍क्रीन पर चलाए जा सकेंगे एकसाथ 3 ऐप्‍स
विज्ञापन
वनप्लस का फोल्‍डेबल फोन ‘OnePlus Open' अब मार्केट में है। यूजर्स इसे एक्‍सपीरियंस कर रहे हैं। फोन के जिस फीचर की चर्चा हो रही है, वह है ‘ओपन कैनवास' (Open Canvas)। इसकी मदद से यूजर्स को मल्‍टीटास्‍किंग के दौरान शानदार एक्‍सपीरियंस मिलता है। अच्‍छी बात है कि वनप्‍लस की अन्‍स डिवाइसेज में भी यह फीचर लाने की तैयारी हो रही है। खुद कंपनी ने यह ऐलान किया है कि उसके अपकमिंग टैबलेट में ‘ओपन कैनवास' को लाने की तैयारी हो रही है।  

यह जानकारी सामने आई है रेडिट पर आयोजित किए गए एक सेशन से। हाल में कंपनी ने रेडिट पर एक AMA सेशन का आयोजन किया। इस सेशन में लोगों को वनप्लस ओपन फोल्डेबल फोन के बारे में कुछ भी सवाल करने  के लिए इनवाइट किया गया। इसी दौरान कंपनी के सोशल मीडिया मैनेजर मिंग्यू झेंग ने खुलासा किया कि उन्हें ओपन कैनवस फीचर के बारे में कई रिक्‍वेस्‍ट मिली हैं। अधिकारी ने कहा कि कंपनी इस पर काम कर रही है। वनप्‍लस पैड पर इस फीचर के आने की पुष्टि हो गई है। हालांकि यह नहीं बताया गया है कि वनप्लस पैड गो (OnePlus Pad Go) पर इसे लाया जाएगा कि नहीं। 
 

ऐसे काम करता है ‘ओपन कैनवास' 

एक रिपोर्ट के अनुसार, ओपन कैनवास एक मल्‍टीटास्किंग फीचर है। इसे कंपनी ने अपने फोल्‍ड फोन के लिए तैयार किया है। फीचर की मदद से स्प्लिट स्‍क्रीन में एकसाथ 3 ऐप्‍स चलाए जा सकते हैं। दो ऐप्‍स को तो एकसाथ चलाया जा सकता है, जबकि तीसरे ऐप को सिंगल टैप में पूरी स्‍क्रीन पर इस्‍तेमाल किया जा सकता है। 

OnePlus Open को केवल 16GB रैम और 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है, जिसकी भारत में कीमत 1,39,999 रुपये है। वनप्लस ओपन एक फोल्डेबल फोन है, जो Android 13 पर आधारित OxygenOS 13.2 पर चलता है। इसमें 7.82-इंच (2,268x2,440 पिक्सल) 2K फ्लेक्सी-फ्लुइड LTPO 3.0 AMOLED डिस्प्ले है। OnePlus Open की बाहरी स्क्रीन 6.31-इंच की है। दोनों डिस्प्ले टीयूवी रीनलैंड इंटेलिजेंट आई केयर सर्टिफाइड हैं।

 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim and light foldable design
  • Excellent displays
  • Plenty of raw performance
  • Good for gaming
  • Speedy wired charging
  • Well-rounded cameras
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • No wireless charging
  • Basic IP rating
डिस्प्ले7.82 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2,440x2,268 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »