OnePlus Pad Pro टैबलेट 16 जीबी रैम, 9510mAh बैटरी के साथ इस कीमत में हुआ लॉन्च

OnePlus Pad Pro का 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 3,799 (लगभग 44,000 रुपये) में आता है।

OnePlus Pad Pro टैबलेट 16 जीबी रैम, 9510mAh बैटरी के साथ इस कीमत में हुआ लॉन्च

OnePlus Pad Pro में 12 इंच का 3K डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • टैबलेट में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • इसमें Dolby Vision सपोर्ट भी है।
  • इसमें रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।
विज्ञापन
OnePlus Pad Pro को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया टैबलेट Android 14 पर चलता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट है और 12.1 इंच का 3K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। यह Snapdragon 8 Gen 3 SoC से लैस है जिसके साथ में 16 जीबी तक रैम की पेअरिंग दी गई है। टैबलेट 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 9,510mAh की बैटरी है। कंपनी ने रैम और स्टोरेज में 4 वेरिएंट निकाले हैं।  
 

OnePlus Pad Pro price

OnePlus Pad Pro की कीमत 8GB + 128GB रैम, स्टोरेज मॉडल के लिए CNY 2,899 (लगभग 34,000 रुपये) है। 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,099 (लगभग 36,000 रुपये) और 12GB + 256GB रैम, स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत CNY 3,399 (लगभग 40,000 रुपये) है।

OnePlus Pad Pro का 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 3,799 (लगभग 44,000 रुपये) में आता है। कलर ऑप्शंस देखें तो यह टैबलेट खाकी ग्रीन और स्पेस ग्रे कलर में पेश किया गया है। टैबलेट चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी सेल 3 जुलाई से शुरू होगी। 
 

OnePlus Pad Pro specifications

OnePlus Pad Pro में 12 इंच का 3K डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2,120x3,200 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। टैबलेट में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 303 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। इसमें 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। टैबलेट TUV Rheinland 3.0 सर्टिफाइड डिवाइस है। इसमें Dolby Vision सपोर्ट भी है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट है जिसके साथ 16 जीबी तक LPDDR5X RAM है और 512GB की UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है।  

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर है। इसमें क्वाड स्टीरियो स्पीकर हैं। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth और NFC का सपोर्ट दिया गया है। इसमें चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट है। डिवाइस में 9,510mAh की बैटरी है जिसके साथ में 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। मोटाई 6.49mm की है। इसका वजन 548 ग्राम है।  
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »