Micromax Canvas Plex Tab बजट 4जी वीओएलटीई टैबलेट लॉन्च, जानें सारी ख़ूबियां

माइक्रोमैक्स ने अपनी कैनवस सीरीज़ का नया बजट टैबलेट लॉन्च कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नए माइक्रोमैक्स कैनवस प्लेक्स टैबलेट की कीमत 12,999 रुपये है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कैनवस प्लेक्स टैब को लिस्ट कर दिया है। यह टैबलेट 1 सितंबर से देशभर के रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Micromax Canvas Plex Tab बजट 4जी वीओएलटीई टैबलेट लॉन्च, जानें सारी ख़ूबियां
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स कैनवस प्लेक्स टैबलेट की कीमत 12,999 रुपये है
  • इस टैबलेट में 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट है
  • यह टैबलेट 1 सितंबर से सभी रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध होगा
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स ने अपनी कैनवस सीरीज़ का नया बजट टैबलेट लॉन्च कर दिया है। नए माइक्रोमैक्स कैनवस प्लेक्स टैबलेट की कीमत 12,999 रुपये है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कैनवस प्लेक्स टैब को लिस्ट कर दिया है। यह टैबलेट 1 सितंबर से देशभर के रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

माइक्रोमैक्स ने कैनवस प्लेक्स टैब के लिए इरोज़ नाउ के साथ साझेदारी की है। इसके तहत टैबलेट खरीदने वाले ग्राहकों को एक साल के लिए Eros Now का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा टैब में इरोज़ नाउ की एक लाइब्रेरी पहले से इंस्टॉल आती है, जिसमें बॉलीवुड फिल्मों के अलावा म्यूज़िक वीडियो और टीवी शो दिए गए हैं।

माइक्रोमैक्स कैनवस प्लेक्स टैब में 8 इंच डब्ल्यूएसवीजीए आईपीएस 1024*600 डिस्प्ले है। इस टैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ एमटी8382डब्ल्यू/एम क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। टैब में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है।

यह टैबलेट 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। टैबलेट को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है जिससे 9 घंटे और 168.5 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है। इस टैबलेट में फोटोग्राफी के लिए फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी के लिए 2 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा है।  कनेक्टिविटी के लिए कैनवस प्लेक्स टैब में 4जी वीओएलटीई के अलावा, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.00 इंच
प्रोसेसरMediaTek MT8382W/M
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1024x600 पिक्सल
रैम3 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 5.1
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »