LG G Pad II 10.1 टैबेलेट लॉन्च, Snapdragon 800 प्रोसेसर से है लैस

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 24 अगस्त 2015 14:18 IST
एलजी (LG) ने अपने जी पैड (G Pad) टैबलेट सीरीज़ का विस्तार करते हुए जी पैड II 10.1 (G Pad II 10.1) टैबलेट पेश किया है। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने घोषणा है कि एलजी जी पैड II 10.1 (LG G Pad II 10.1) की पहली झलक अगले महीने बर्लिन में होने वाले आईएफए इवेंट में देखने को मिलेगी। इस टैबलेट का वाई-फाई ऑन्ली और एलटीई मॉडल मार्केट में उपलब्ध होगा। डिवाइस की बिक्री उत्तरी अमेरिका, यूरोप और एशिया में होगी। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने नए टैबलेट की उपलब्धता और कीमत को लेकर जानकारी स्थानीय लॉन्च के दौरान देगी।

G Pad II 10.1 के लॉन्च किए जाने की घोषणा एलजी जी पैड II 8.0 (LG G Pad II 8.0) के पेश किए जाने के एक हफ्ते के अंदर आई है। माना जा रहा है कि इस टैबलेट को भी आईएफए इवेंट में ही पेश किया जाएगा।
Advertisement

कंपनी का कहना है कि नया LG G Pad II 10.1 टैबलेट रीडर मोड के साथ आएगा। इस फ़ीचर की मदद से ईबुक पढ़ने के दौरान डिस्प्ले के बैकलाइट का ब्लू लाइट कम हो जाएगा। वहीं, डुअल विंडो मोड स्क्रीन को दो हिस्सों में बांट देगा जिसके जरिए यूज़र एक ही वक्त में दो ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। QuickMemo+ के जरिए यूज़र मेमोज़ को किसी भी स्क्रीन से क्रिएट, सेव और शेयर कर सकते हैं।

नया G Pad II 10.1 टैबलेट में Microsoft Office के कई ऐप्स पहले से इंस्टॉल होंगे। इसके अलावा यूज़र को दो साल के लिए OneDrive स्टोरेज पर अतिरिक्त 100GB डेटा स्टोर करने की सेवा मुफ्त मिलेगी।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो LG G Pad II 10.1 में 10.1 इंच का WUXGA (1920x1200 pixels) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 224ppi। डिवाइस quad-core 2.26GHz Qualcomm Snapdragon 800 प्रोसेसर और 2GB के रैम (RAM) के साथ आएगा। एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप (Android 5.1.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले इस टैबलेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है। डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है। टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का।
Advertisement

LG G Pad II 10.1 में 7400mAh की बैटरी है। टैबलेट का डाइमेंशन 254.3x161.1x7.8mm, है और वज़न 489 ग्राम। LG G Pad II 10.1 टैबलेट के वाई-फाई और 4G वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं। फ़र्क सिर्फ सिम कार्ड स्लॉट का है। एलटीई मॉडल में सिम कार्ड स्लॉट मौजूद है और यह 3G व 4G LTE नेटवर्क को सपोर्ट करेगा। डिवाइस ब्रिलियंट ब्रॉन्ज कलर वेरिएंट में आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.