LG G Pad II 8.0 टैबेलट लॉन्च, Android 5.0 OS से है लैस

LG G Pad II 8.0 टैबेलट लॉन्च, Android 5.0 OS से है लैस
विज्ञापन
एलजी (LG) ने कोरिया ने अपने जी पैड 8.0 टैबलेट का सेकेंड जेनरेशन डिवाइस लॉन्च किया है। डिवाइस के प्रोमो पेज को कंपनी के इस देश की वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। वैसे, टैबलेट की कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। हालांकि, वेबसाइट पेज पर G Pad II 8.0 के फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन का जिक्र जरूर किया गया है। आपको बता दें कि इस टैबलेट के फर्स्ट जेनरेशन डिवाइस को पिछले साल मई महीने में लॉन्च किया गया था।

LG G Pad II 8.0 को LGV498 मॉडल नंबर से लिस्ट किया गया है और इसका डिज़ाइन पुराने वाले डिवाइस के जैसा ही है। हालांकि, टैबलेट में फुल साइज यूएसबी पोर्ट मौजूद है जिसका इस्तेमाल पोर्टेबल ड्राइवर्स, कीबोर्ड्स और गेमिंग कंट्रोलर्स से कनेक्ट करने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा इस पोर्ट के जरिए दूसरे डिवाइस को चार्ज भी किया जा सकता है।
lg-g-pad-ii-80नया टैबलेट एक स्लिम कैपेसिटिव स्टायलस के साथ आता है जिसकी चौड़ाई 3.5mm है। डिवाइस माइक्रोएसडी कार्ड (128GB तक) सपोर्ट के साथ आएगा। LG G Pad II 8.0 में कंपनी का अपना LG-QPair 2.0 ऐप और Microsoft Office ऐप्स मौजूद होंगे। इसमें Quick Memo+ फ़ीचर भी दिया गया है। डिवाइस में KnockON फ़ीचर को भी शामिल किया गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह टैबलेट एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 8 इंच का WXGA (1280x800 pixels) रिजॉल्यूशन IPS डिस्प्ले है। डिवाइस में 1.2GHz quad-core Qualcomm Snapdragon 400 प्रोसेसर के साथ 1.5GB रैम (RAM) मौजूद होगा।

LG G Pad II 8.0 की इनबिल्ट स्टोरेज 32GB है। इसमें ब्लूटूथ 4.0, GPS और वाई-फाई कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। कैमरे के सेंसर के बारे में स्पेसिफिकेशन पेज पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 210.8x124.2x8.95mm डाइमेंशन वाले इस टैबलेट का वज़न 347 ग्राम है। इसमें 4200mAh की बैटरी भी मौजूद है। मार्केट में इस टैबलेट के टाइटेनियम ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे। फिलहाल कंपनी ने कनेक्टिविटी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। उम्मीद है कि टैबलेट का LTE वर्ज़न भी लॉन्च होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  2. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  3. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीदें ले
  4. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  7. Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  9. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  10. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »