Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Lenovo Tab Plus Gen 2 के रियर में ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जून 2026 22:25 IST
ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है
  • इसमें नौ स्पीकर वाला JBL-ट्यून्ड ऑडियो सिस्टम है
  • यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है

इस टैबलेट के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Lenovo का नया टैबलेट इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया है। Lenovo Tab Plus Gen 2 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है। इस टैबलेट में नौ स्पीकर वाला JBL-इंजीनियर्ड ऑडियो सिस्टम है।  Lenovo Tab Plus Gen 2 में 10,200 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। 

Lenovo Tab Plus Gen 2 का प्राइस

इस टैबलेट का शुरुआती प्राइस 399.99 डॉलर (लगभग 37,000 रुपये) का है। Lenovo Tab Plus Gen 2 को 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज के अलावा 8 GB + 256 GB और 12 GB + 256 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में कंपनी ने इस टैबलेट के लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

Lenovo Tab Plus Gen 2 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस टैबलेट में 12.1 इंच 2.5K (1,600 × 2,560 पिक्सल्स) IGZO डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 दिया गया है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। Lenovo Tab Plus Gen 2 के रियर में ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Lenovo ने इस टैबलेट के लिए दो OS अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। इसमें नौ स्पीकर वाला JBL-ट्यून्ड ऑडियो सिस्टम है। इस टैबलेट में Bluetooth स्पीकर मोड है जिससे यह एक अलग स्पीकर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें बिल्ट-इन 360 डिग्री रोटेटिंग फोल्डिंग स्टैंड है जिससे वीडियो देखने, वीडियो कॉल्स और अन्य फंक्शंस के लिए यूजर्स विभिन्न व्युइंग एंगल्स पर इसे रख सकते हैं। Lenovo Tab Plus Gen 2 में 10,200 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। लेनोवो का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 15 घंटे तक की YouTube वीडियो स्ट्रीमिंग उपलब्ध करा सकती है। यह टैबलेट Lenovo Tab Pen Plus और Lenovo Wireless Keyboard के साथ कम्पैटिबल है। 

Advertisement


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  5. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  6. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.