Lenovo ने 7,040mAh बैटरी, MediaTek Helio G88 SoC के साथ लॉन्च किया Tab K11

इस एंड्रॉयड टैबलेट में 10.95 इंच LCD डिस्प्ले और प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G88 SoC दिया गया है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 मई 2024 16:59 IST
ख़ास बातें
  • इस एंड्रॉयड टैबलेट में 10.95 इंच LCD डिस्प्ले है
  • इसे Luna Grey और Seafoam Green कलर्स में उपलब्ध खरीदा जा सकता है
  • इसमें डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं

इसमें 128 GB की स्टोरेज है जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Lenovo ने मंगलवार को भारत में Tab K11 को लॉन्च किया है। इस एंड्रॉयड टैबलेट में 10.95 इंच LCD डिस्प्ले और प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G88 SoC दिया गया है। इसमें 8 GB तक RAM और 128 GB तक की स्टोरेज है। इसकी 7,040 mAh की बैटरी सिंगल चार्ज में 10 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकती है। 

इस टैबलेट के 4GB RAM + 128 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 17,990 रुपये और 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज का 19,990 रुपये का है। इसे Luna Grey और Seafoam Green कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसे कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं। 

Lenovo Tab K11 के स्पेसिफिकेशंस

इसमें 10.95 इंच (1,200 X 1,920 पिक्सल) LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर चलता है। इसके डिस्प्ले के लिए TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन मिला है। इसमें हुड के नीचे ऑक्टाकोर MediaTek Helio G88 SoC 8 GB तक के RAM के साथ है। इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 128 GB की स्टोरेज है जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में WiFi, Bluetooth, 3.5 mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। इसमें डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ चार स्पीकर्स दिए गए हैं। 
Advertisement

इस टैबलेट की 7,040 mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका साइज 7.15 x 255.26 x 166.31 mm और भार लगभग 465 ग्राम का है। यह टैबलेट Lenovo Tab Pen Plus के साथ कम्पैटिबल है। इसमें कुछ सॉफ्टवेयर फीचर्स प्री-इंस्टॉल्ड हैं। इनमें टैबलेट को Lenovo के एक अन्य PC या लैपटॉप से जोड़ने के लिए Lenovo Freestyle शामिल है। हाल ही में Lenovo ने Tab M11 को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G88 SoC दिया गया है। इसकी 7,040mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 11 इंच WUXGA (1,920 x 1,200 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.95 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Helio G88

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + नहीं

रिज़ॉल्यूशन

1200x1920 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + नहीं

बैटरी क्षमता

7040 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  11. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.