7200mAh की बैटरी, 12GB RAM के साथ Lenovo M20 5G टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ

Lenovo M20 5G में 10.4 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1200 x 2000 पिक्सल और ब्राइटनेस 280 nits तक है।

7200mAh की बैटरी, 12GB RAM के साथ Lenovo M20 5G टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Lenovo

Lenovo M20 5G में 10.4 इंच की LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Lenovo M20 5G में 10.4 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Lenovo M20 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Lenovo M20 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Lenovo ने चीनी बाजार में एक नया टैबलेट Lenovo M20 5G लॉन्च किया है। इस हफ्ते की शुरुआत में जापान में Lenovo K11 टैबलेट लॉन्च किया था। M20 5G एक मिड-रेंज टैबलेट है जिसमें हाई-रेजॉल्यूशन डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी है। यहां हम आपको Lenovo M20 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Lenovo M20 5G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Lenovo M20 5G के 6GB RAM/128GB वेरिएंट की कीमत 2399 yuan (लगभग 28,125 रुपये) है, वहीं 8GB/256GB की कीमत 2799 yuan (लगभग 33,101 रुपये) और 12GB/512GB की कीमत 2899 yuan (लगभग 34,284 रुपये) है। यह टैबलेट बिक्री के लिए चीन में JD.com पर उपलब्ध होगा।


Lenovo M20 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Lenovo M20 5G में 10.4 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1200 x 2000 पिक्सल और ब्राइटनेस 280 nits तक है। इस टैबलेट में MediaTek MT8791 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के मामले में टैबलेट के रियर में 6GB, 8GB या 12GB RAM दी गई है। वहीं 128GB, 256GB या 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट में हाई क्वालिटी वाले स्पीकर दिए गए हैं।  

कैमरा सेटअप के मामले में M20 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप के मामले में इस टैबलेट के रियर में 7200mAh की बैटरी दी गई है। Lenovo का दावा है कि बैटरी 8-10 घंटे तक चल सकती है। यह टैबलेट 5G नेटवर्क का सपोर्ट करता है। Lenovo का दावा है कि यह 1Gbps तक स्पीड और 1ms लो लेटेंसी प्रदान कर सकता है। जिसमें 866Mbps की अधिकतम स्पीड के साथ वाईफाई (5) सपोर्ट भी मिलता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  4. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  5. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  8. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »