Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 भारत में हुआ लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये का है। इसे खरीदने वाले कस्टमर्स को शुरुआती ऑफर के तौर पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2026 15:05 IST
ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है
  • Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • इस टैबलेट की 10,200 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

इस टैबलेट में चार JBL स्पीकर्स Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ हैं

बड़ी़ डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Lenovo ने भारत में नया टैबलेट लॉन्च किया है। Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 दिया गया है। इस टैबलेट की 10,200 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें चार JBL स्पीकर्स Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ हैं। पिछले महीने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में इस टैबलेट को पेश किया गया था। Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 की रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 का प्राइस

इस टैबलेट के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये का है। इसे खरीदने वाले कस्टमर्स को शुरुआती ऑफर के तौर पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 की बिक्री 1 मई से कंपनी की वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। इस टैबलेट को Cloud Grey, Luna Grey और Jelly Mint कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 के स्पेसिफिकेशंस

इस टैबलेट में 13 इंच 3.5K (2,190 x 3,540 पिक्सल्स) LCD पैनल 144 Hz के रिफ्रेश रेटस 319 ppi की पिक्सल डेंसिटी, 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और Dolby Vision के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 4 और Adreno 825 GPU दिया गया है। इस टैबलेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े Circle to Search जैसे कुछ फीचर्स भी हैं। Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 की रियर कैमरा यूनिट में ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Advertisement

इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस टैबलेट में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप और हॉल सेंसर दिए गए हैं। यह टैबलेट Lenovo 2-इन-1 कीबोर्ड पैक और टचपैड को सपोर्ट करता है। इसमें Dolby Atmos के लिए सपोर्ट के साथ चार JBL स्पीकर्स हैं। Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 की 10,200 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टैबलेट का साइज 191.91 x 296.48 x 6.20 mm और भार लगभग 598 ग्राम का है। कंपनी ने इस टैबलेट के लिए दो OS अपग्रेड और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.