आईपैड एयर 3 में 4K रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले और 4 जीबी रैम होने का दावा

आईपैड एयर 3 में 4K रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले और 4 जीबी रैम होने का दावा
विज्ञापन
भविष्य में लॉन्च किए जाने वाले आईपैड एयर 3 टैबलेट को लेकर नई जानकारियां इंटरनेट पर सार्वजनिक हुई हैं। बताया गया है कि यह टैबलेट 4K रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले और 4 जीबी रैम के साथ आएगा।

डिजिटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आईपैड एयर 3 में पुराने वर्ज़न की तुलना में ज्यादा बड़ी बैटरी होगी। ज्यादा रिज़ॉल्यूशन के डिस्प्ले को देखते हुए यह सही फैसला नज़र आता है। ये दावे ताइवान के सप्लाई चेन से जुड़े एक शख्स के हवाले से किए गए हैं।

इसमें 9.7 इंच का डिस्प्ले होगा और इसे मार्च 2016 में पेश किया जाएगा। ऐसा ही दावा एक पुरानी रिपोर्ट में किया गया था।

आईपैड एयर 3 के डिस्प्ले को जनरल इंटरफेस सॉल्यूशन द्वारा बनाए जाने की ख़बर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जीआईएस एलसीडी मॉड्यूल, टच पैनल और बैकलाइटिंग प्रोडक्ट बनाएगी। कंपनी का खास 3डी टच फ़ीचर इस टैबलेट का हिस्सा नहीं होगा। यह दावा एक पुरानी रिपोर्ट में भी किया गया था।

गौर करने वाली बात है कि इस टैबलेट को 4 इंच वाले आईफोन 5एसई और ऐप्पल वाच 2 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। पुरानी रिपोर्ट में दावा  किया गया था कि 4 इंच वाले आईफोन के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन आईफोन 5एस वाले होंगे। लेकिन यह आईफोन 6 और आईफोन 6एस जैसे कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें ए8 चिपसेट और एम8 कोप्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। अन्य फ़ीचर में 8 मेगापिक्सल का रियर और 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »