आईबॉल के इस 3जी टैबलेट की कीमत है 7,999 रुपये

आईबॉल के इस 3जी टैबलेट की कीमत है 7,999 रुपये
विज्ञापन
आईबॉल ने अपने स्लाइड सीरीज का नया टैबलेट स्लाइड 3जी क्यू81 लॉन्च किया है। इस टैबलेट की कीमत 7,999 रुपये है। कंपनी ने बताया कि नया आईबॉल स्लाइड 3जी क्यू81 टैबलेट जनवरी महीने की शुरुआत में रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले आईबॉल स्लाइड 3जी क्यू81 टैबलेट में 64-बिट 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटल एटम एक्स3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

इसमें 8 इंच का 1280x800 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। आईबॉल स्लाइड 3जी क्यू81 सिंगल-सिम डिवाइस है और ईयरफोन के जरिए आप वॉयस कॉलिंग फ़ीचर का भी लुत्फ उठा पाएंगे। इस टैबलेट में 3जी, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस/ ए-जीपीएस, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। यह यूएसबी ओटीजी फंक्शन को भी सपोर्ट करेगा। टैबलेट में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है और इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। टैबलेट को पावर देने का काम करेगी 4000 एमएएच की बैटरी।

कंपनी ने बताया है कि आईबॉल स्लाइड 3जी क्यू81 टैबलेट कई भाषाओं को सपोर्ट करता है। यूज़र इस डिवाइस में 15 से ज्यादा क्षेत्रीय भाषाओं को पढ़ और लिख पाएंगे।

पिछले हफ्ते आईबॉल ने अपना 4जी टैबलेट स्लाइड कडल 4जी लॉन्च किया था। इस टैबलेट की कीमत 9,999 रुपये है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »