हुवावे मीडियापैड एम2 10.0 टैबलेट और जीएक्स8 स्मार्टफोन पेश

हुवावे मीडियापैड एम2 10.0 टैबलेट और जीएक्स8 स्मार्टफोन पेश
विज्ञापन
हुवावे ने अमेरिका के लास वेगास में आयोजित किए जा रहे सीईएस 2016 ट्रेड शो में नए मीडियापैड एम2 10.0 टैबलेट के साथ अपने स्मार्टवाच के ज्वेल और एलिगेंट मॉडल पेश किए। चीन की इस कंपनी ने इवेंट में हुवावे मेट 8 और हुवावे जी8 की चीन के बाहर उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी दी।

नए हुवावे माडियापैड एम2 10.0 के अलग-अलग वेरिएंट उपलब्ध होंगे। यह रैम, स्टोरेज और कनेक्टिविटी के आधार पर तय होगा। हुवावे मीडियापैड एम2 10.0 वाई-फाई में 2 जीबी का रैम और 16 जीबी की स्टोरेज है और इसकी कीमत 349 डॉलर (करीब 23,250 रुपये) है, जबकि बिल्कुल एक जैसे स्पेसिफिकेशन वाले हुवावे मीडियापैड एम2 10.0 एलटीई मॉडल की कीमत 399 डॉलर (करीब 26,650 रुपये) है। बाकी दो वेरिएंट 3 जीबी के रैम और 64 जीबी की स्टोरेज से लैस हैं। इस सेटअप वाले वाई-फाई मॉडल की कीमत 419 डॉलर (करीब 28,000 रुपये) है और एलटीई मॉडल की 469 डॉलर (करीब 31,250 रुपये)।


कंपनी ने बताया है कि पहले फेज में इस डिवाइस को चुनिंदा मार्केट में पेश किया जाएगा, इसमें भारत भी शामिल है। हुवावे के बताया है कि नए मीडियापेड एम2 10.0 में चार स्पीकर मौजूद हैं। दो स्पीकर ट्रेबल के लिए हैं और दो बास के लिए। चीन की इस कंपनी ने लॉन्च के दौरान बताया कि उसने टैबलेट की ऑडियो के लिए हारमन कार्डन के साथ समझौता किया है।

इसमें 10.1 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1920x1200 पिक्सल है। डिवाइस में 64-बिट 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 930 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। टैबलेट में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले मीडियापैड एम2 10.0 में इमोशन यूआई 3.1 स्किन मौजूद है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। साथ में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।
 
huawei-watch-elegant-jewel

नए मीडियापैड एम2 10.0 टैबलेट के अलावा चीन की इस कंपनी ने हुवावे वाच के नए मॉडल भी पेश किए। एलीगेंट मॉडल की कीमत 499 डॉलर (करीब 33,250 रुपये) है और ज्वेल की 599 डॉलर (करीब 40,000 रुपये)। हुवावे वाच एलिगेंट और ज्वेल की बिक्री अमेरिका में 2016 की पहली तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।

इन सबके अलावा हुवावे मेट 8 की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी दी गई। इस हैंडसेट को सबसे पहले चीन में शंघाई एक्सपो सेंटर में लॉन्च किया गया था। इसका 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 599 यूरो (करीब 43,000 रुपये) में मिलेगा और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 699 यूरो (करीब 50,000 रुपये) होगी। हुवावे ने उन मार्केट की भी जानकारी दी जहां यह स्मार्टफोन मिलेगा।

huawei gx8

हुवावे ने अपने जीएक्स8 स्मार्टफोन से भी पर्दा उठाया जो पिछले साल आईएफए ट्रेड शो में लॉन्च किए गए जी8 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट है। इस स्मार्टफोन को चीन में जी7 प्लस के नाम से लॉन्च किया गया था। यह अमेरिका में पहली तिमाही में उपलब्ध होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  3. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  5. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  6. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  7. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  8. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  9. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  10. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »