• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • 12 इंच डिस्‍प्‍ले वाले Honor Pad 8 टैबलेट की कीमत आई सामने, 23 सितंबर को Flipkart पर होगा लॉन्‍च

12 इंच डिस्‍प्‍ले वाले Honor Pad 8 टैबलेट की कीमत आई सामने, 23 सितंबर को Flipkart पर होगा लॉन्‍च

Honor Pad 8 में 12 इंच का IPS 2K डिस्‍प्‍ले है। यह टीयूवी रीनलैंड सर्टिफाइड है, जिससे लंबे वक्‍त तक भी कंटेंट देखते हुए आपकी आंखें कम थकती हैं।

12 इंच डिस्‍प्‍ले वाले Honor Pad 8 टैबलेट की कीमत आई सामने, 23 सितंबर को Flipkart पर होगा लॉन्‍च

Honor Pad 8 को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट से लैस किया गया है।

ख़ास बातें
  • इसके 4GB + 128GB मॉडल को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा
  • 6GB +128GB वैरिएंट की कीमत 21,999 रुपये होगी
  • ऑनर ने कहा है कि यह कीमतें लिमिटेड पीरियड के लिए होंगी
विज्ञापन
ऑनर पैड 8 (Honor Pad 8) इंडिया आ रहा है। चीनी ब्रैंड ऑनर ने मंगलवार को इस टैबलेट के प्राइस का खुलासा करते हुए बताया कि भारत में Honor Pad 8 को 23 सितंबर को लॉन्‍च किया जाएगा। इसकी बिक्री एक्‍सक्‍लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी और यह ‘क्‍लासिक ब्‍लू कलर' ऑप्‍शन में उपलब्‍ध होगा। Honor Pad 8 में 12 इंच की IPS 2K स्‍क्रीन है। यह टीयूवी रीनलैंड सर्टिफाइड है, जिसका मतलब है कि टैब का डिस्‍प्‍ले आपकी आंखों का खयाल रखता है और डिस्‍प्‍ले से आने वाली ब्‍लू लाइट से कम नुकसान होता है। अन्‍य खूबियों की बात करें तो Honor Pad 8 में DTS: X ULTRA के साथ 8 स्‍पीकर्स दिए गए हैं और यह मैटेलिक यूनिबॉडी डिजाइन के साथ आता है।  
 

Honor Pad 8 के भारत में प्राइस और उपलब्‍धता

Honor Pad 8 को भारत में 23 सितंबर की दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर लॉन्‍च किया जाएगा। उसी दिन से इसकी बिक्री भी शुरू हो जाएगी। कंपनी ने बताया है कि इस टैबलेट को लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत 4GB + 128GB मॉडल के लिए 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा। वहीं, 6GB +128GB वैरिएंट की कीमत 21,999 रुपये होगी। Honor Pad 8 को क्‍लासिक ब्‍लू कलर ऑप्‍शन में खरीदा जा सकेगा। 
 

Honor Pad 8 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

जैसाकि हमने आपको बताया Honor Pad 8 में 12 इंच का IPS 2K डिस्‍प्‍ले है। यह टीयूवी रीनलैंड सर्टिफाइड है, जिससे लंबे वक्‍त तक भी कंटेंट देखते हुए आपकी आंखें कम थकती हैं। इस टैबलेट में DTS: X ULTRA के साथ 8 स्पीकर दिए गए हैं यानी यह अच्‍छा साउंड जनरेट कर सकता है। इसे बनाने में एल्‍युमीनियम अलॉय का इस्‍तेमाल हुआ है। Honor Pad 8 का वजन करीब 520 ग्राम है और मोटाई 6.9mm है।

बात करें परफॉर्मेंस की तो Honor Pad 8 को ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट से लैस किया गया है। इसे 6 जीबी तक रैम का सपोर्ट मिलता है। ऑनर ने बेहतर गेमिंग एक्‍सपीरियंस का भी दावा किया है। ऑनर पैड 8 में 7250mAh की बैटरी दी गई है। दावा है कि यह ऑफलाइन 14 घंटों का वीडियो प्‍लैकबैक ऑफर कर सकता है। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले12.00 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 680
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1200x2000 पिक्सल
ओएसAndroid
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता7250 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »