• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • अमेज़न ने ज्यादा पतला और हल्का ईबुक रीडर किंडल 5,999 रुपये में किया लॉन्च

अमेज़न ने ज्यादा पतला और हल्का ईबुक रीडर किंडल 5,999 रुपये में किया लॉन्च

अमेज़न ने ज्यादा पतला और हल्का ईबुक रीडर किंडल 5,999 रुपये में किया लॉन्च
विज्ञापन
अमेज़न ने अपने ई-रीडर की बिक्री बढ़ाने के मकसद से किंडल का अपग्रेडेड वेरिएंट पेश किया। किंडल का नया वेरिएंट ज्यादा पतला व हल्का है और इसकी कीमत भी कम है।

नए किंडल को अमेरिकी मार्केट में 80 डॉलर में बेचा जाएगा। यह कीमत पुराने वाले मॉडल के बराबर ही है, लेकिन नया वेरिएंट ज्यादा स्टोरेज और नए फ़ीचर के साथ आएगा। भारत में इसकी कीमत 5,999 रुपये है और इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है। इसे 7 जुलाई से उपलब्ध कराया जाएगा।

इलेक्ट्रॉनिक किताबें पढ़ने के लिए टैबलेट कंप्यूटर के बढ़ते इस्तेमाल के बावजूद अमेज़न ने अपना ध्यान ई-रीडर मार्केट पर केंद्रित रखा है।
 
kindle_paperwhite_new_covers

अमेज़न ने कहा, ''टैबलेट और स्मार्टफोन के स्क्रीन से ठीक उलट किंडल का टचस्क्रीन डिस्प्ले हर सेटिंग में ग्लेयर को कम कर देता है।''

नए किंडल का वज़न 161 ग्राम है और यह 6 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। नए फ़ीचर में एक्सपोर्ट नोट्स शामिल है। इसकी मदद से यूज़र किसी भी बुक के नोट्स और हाइलाइट्स को ईमेल के जरिए भेज पाएंगे। इसके अलावा ब्लूटूथ ऑडियो डिवाइस भी दिया गया है जो दृष्टिहीन यूज़र के काम आएगा। वे कंटेंट को बिना एडप्टर सुन पाएंगे।

याद रहे कि अमेज़न ने अप्रैल महीने में किंडल ओएसिस रीडर पेश किया था। अमेरिकी मार्केट में इसकी कीमत 290 डॉलर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »