अल्काटेल वनटच ने पेश किया विंडोज 10 मोबाइल पर चलने वाला टैबलेट

अल्काटेल वनटच ने पेश किया विंडोज 10 मोबाइल पर चलने वाला टैबलेट
विज्ञापन
इस हफ्ते आयोजित होने वाले सीईएस 2016 ट्रेड शो से पहले अल्काटेल वनटच ने अपने पिक्सी 3 टैबलेट से पर्दा उठा लिया है। एंट्री लेवल पिक्सी 3 टैबलेट में 8 इंच का डिस्प्ले है और यह आउट ऑफ बॉक्स विंडोज 10 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि विंडोज 10 मोबाइल ओएस को टैबलेट के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।

कंपनी ने इस मौके पर केयरटाइम चिल्ड्रन का जीपीएस ट्रेकर स्मार्टवाच और पिक्सी 4 सीरीज के नए स्मार्टफोन भी पेश किए। हालांकि, इन डिवाइस के बारे में कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी। संभव है कि विस्तृत तौर पर जानकारी सीईएस 2016 के दौरान दी जाए। आपको बता दें कि अल्काटेल वनटच, चीन की कंपनी टीसीएल कॉरपोरेशन की स्मार्टफोन निर्माण इकाई है।

कंपनी ने पिक्सी 3 विंडोज 10 मोबाइल टैबलेट के स्पेसिफिकेशन के बारे में तो ज्यादा कुछ तो नहीं बताया, लेकिन यह ज़रूर कहा कि इस टैबलेट का इस्तेमाल टीवी रिमोट कंट्रोल के तौर पर किया जा सकता है। इसमें वॉयस कॉलिंग और जीपीएस फ़ीचर भी मौजूद हैं।

एंड्रॉयड पर चलने वाले अल्काटेल वनटच पिक्सी 3 (8) टैबलेट को पिछले साल लॉन्च किया गया था। यह 8 इंच के एचडी (1280x800 पिक्सल) डिस्प्ले, 2 मेगापिक्सल के रियर कैमरे, 0.3 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी8312 डुअल-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 4 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (32 जीबी तक) के साथ आता है। हम इस टैबलेट के विंडोज वेरिएंट में भी यही स्पेसिफिकेशन होने की उम्मीद करते हैं। हालांकि, इसकी इनबिल्ट स्टोरेज कम से कम 8 जीबी तो होगी ही, क्योंकि विंडोज 10 मोबाइल के लिए यह न्यूनतम ज़रूरत है।

अभी तक विंडोज पर आधारित पिक्सी 3 टैबलेट की कीमत और उपलब्धता के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »