7100mAh बैटरी, 10.36 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Oppo Pad Air! बुकिंग हुई शुरू

Oppo Pad Air में 7,100mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। साउंड सिस्टम के तौर पर कंपनी इसमें Dolby Atmos के साथ 4 स्पीकर प्रदान कर सकती है।

7100mAh बैटरी, 10.36 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Oppo Pad Air! बुकिंग हुई शुरू

Photo Credit: Oppo

Oppo Pad Air में 10.36 LCD डिस्प्ले दी जा सकती है।

ख़ास बातें
  • Oppo Pad Air में 10.36 LCD डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • Oppo Pad Air में Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
  • Oppo का पहला टैबलेट Oppo Pad चीन में फरवरी में लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन
Oppo जल्द ही Oppo Pad Air को ओप्पो की नई शुरू की गई टैबलेट लाइनअप के तहत लॉन्च कर सकती है। चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी ने अपनी चीन की वेबसाइट पर इस टैबलेट को बुकिंग के लिए उपलब्ध कर दिया है। इसी बीच एक टिप्सटर ने भी इस आगामी टैबलेट के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस को जारी किया है। यह टैबलेट 10.36 इंच की LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले, 2000 x 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। यह टैबलेट ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ Adreno 610 ग्राफिक्स कार्ड से लैस हो सकता है। Oppo का पहला टैबलेट Oppo Pad चीन में फरवरी में लॉन्च किया गया था।
 

Oppo Pad Air की अनुमानित कीमत


कीमत की बात की जाए तो Weibo पर टिप्सटर के मुताबिक, Oppo Pad Air की कीमत CNY 1,000 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 11,500 रुपये हो सकती है।
 

Oppo Pad Air के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Oppo Pad Air में 10.36  LCD डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 2000x1200 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। बैटरी की बात की जाए तो इस टैबलेट में 7,100mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। साउंड सिस्टम के तौर पर कंपनी इसमें Dolby Atmos के साथ 4 स्पीकर प्रदान कर सकती है।

Oppo Pad Air वैसे Oppo की चीनी वेबसाइट पर भी बुकिंग के लिए लिस्टेड हो गया है, जिसका मतलब है कि कंपनी जल्द ही इस टैबलेट को लेकर आने वाली है। वेबपेज पर लॉन्च की अनुमानित तारीख और कलर्स ऑप्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इससे फोल्डेबल कीबोर्ड कवर और स्टाइलस के साथ आने वाले टैबलेट की फोटो दिखती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई ऐलान नहीं किया है, ऐसा माना जा सकता है कि टैबलेट में एक कॉम्बो ऑप्शन हो सकता है जो टैबलेट के साथ कीबोर्ड कवर और स्टाइलस प्रदान करता है या अलग से बेचने की अनुमति देता है। 

Oppo ने फरवरी में चीन में Oppo Pad के लॉन्च के साथ टैबलेट-कंप्यूटर स्पेस में एंट्री की। Oppo Pad में Snapdragon 870 SoC प्रोसेसर दिया और साथ में Oppo Pencil Stylus भी दिया था। कीमत की बात की जाए तो टैबलेट की शुरुआती कीमत CNY 2,299 यानी कि लगभग 26,300 रुपये है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Oppo इस साल जून या जुलाई के आखिर तक भारत में Oppo Pad ला सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo Pad Air, Oppo Pad Air price, Tablet
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  6. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  7. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  8. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  9. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  10. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »