• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • 4 साल का बच्चा चला रहा है Royal Enfield और Yamaha की मोटरसाइकिल, देखें वायरल वीडियो

4 साल का बच्चा चला रहा है Royal Enfield और Yamaha की मोटरसाइकिल, देखें वायरल वीडियो

अच्छी बात यह है कि बच्चे के पिता उसके इस स्किल की आजमाइश सड़कों पर नहीं बल्कि बंद मैदानों में कर रहे हैं।

4 साल का बच्चा चला रहा है Royal Enfield और Yamaha की मोटरसाइकिल, देखें वायरल वीडियो

Photo Credit: Instagram/ @tranz__moto_hub

इस इंस्टाग्राम अकाउंट को करीब 1 लाख 73 हजार यूजर्स द्वारा फॉलो किया जा रहा है

ख़ास बातें
  • इंस्टाग्राम अकाउंट '@tranz__moto_hub' पर कुछ वीडियो पोस्ट किए गए हैं
  • इन वीडियों में एक चार साल का बच्चा मोटरसाइकिल चलाता नजर आ रहा है
  • वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है
विज्ञापन
इंटरनेट अजब-गजब चीजों से भरा है। यहां लोगों के अदभुत स्किल्स देखनो को मिलते रहते हैं। अब, एक चार साल के बच्चे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें उसे इस छोटी सी उम्र में भारी-भरकम मोटरसाइकिल चलाते देखा जा सकता है। जी हां, आपने सही पढ़ा, एक चार साल का बच्चा वयस्कों के लिए बनी मोटरसाइकिल को चला रहा है, जिसमें Royal Enfield Himalayan और Yamaha RX100 जैसी बाइक्स शामिल हैं।

एक इंस्टाग्राम अकाउंट '@tranz__moto_hub' पर कुछ वीडियो पोस्ट किए गए हैं। इन वीडियों में एक चार साल का बच्चा मोटरसाइकिल चलाता नजर आ रहा है। यह इंस्टाग्राम अकाउंट उसी बच्चे के पिता द्वारा चलाया जाता है। इसमें बच्चा कई अलग-अलग प्रकार की मोटरसाइकिलों पर सवार दिखाई देता है।
 
अच्छी बात यह है कि बच्चे के पिता उसके इस स्किल की आजमाइश सड़कों पर नहीं बल्कि बंद मैदानों में कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा धीमी गति में बाइक को बैलेंस कर पा रहा है। हालांकि, बाइक के ज्यादा वजन के चलते उसके पिता उसे गिरने से बचाने के लिए साथ-साथ चल रहे हैं। बच्चे ने सुरक्षा के लिए हेलमेट भी पहना हुआ है।

वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है और करीब 22 हजार लोगों द्वारा लाइक किया जा चुका है। इंस्टाग्राम अकाउंट इस बच्चे के कई वीडियो से भरा है और इसे करीब 1 लाख 73 हजार यूजर्स द्वारा फॉलो किया जा रहा है। अकाउंट को देखकर लगता है कि बच्चा केरल में काफी मशहूर है। निश्चित तौर पर यह केरल का एक उभरता हुआ प्रतिभाशाली राइडर है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 4 Year Boy Riding, Viral video, viral videos
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »