ट्विवर ने बदला वेब, ऐप्स, ट्वीटडेक और ट्विटर लाइट का रंगरूप

ट्विटर का नया लुक लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने इससे पहले भी अपने यूज़र के लिए कई तरह के बदलाव किए हैं। लेकिन लगता है कि पहले की तरह ही इस बार भी ट्विटर यूज़र को ये बदलाव पसंद नहीं आए हैं। ट्विटर ने नए डिज़ाइन का ऐलान करते हुए एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''आपके ढेर सारे फीडफैक और आइडिया के साथ, हम अपने प्रोडक्ट को नया रूप दे रहे हैं।

ट्विवर ने बदला वेब, ऐप्स, ट्वीटडेक और ट्विटर लाइट का रंगरूप
विज्ञापन
ट्विटर का नया लुक लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने इससे पहले भी अपने यूज़र के लिए कई तरह के बदलाव किए हैं। लेकिन लगता है कि पहले की तरह ही इस बार भी ट्विटर यूज़र को ये बदलाव पसंद नहीं आए हैं। ट्विटर ने नए डिज़ाइन का ऐलान करते हुए एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''आपके ढेर सारे फीडफैक और आइडिया के साथ, हम अपने प्रोडक्ट को नया रूप दे रहे हैं। अब आपका पसंदीदा ट्विटर पहले से ज़्यादा हल्का, तेज और इस्तेमाल करने में आसान होगा। हमने आपकी बात सुनी और वही किया जो आपको पसंद है।''

सैन फ्रांसिस्को की कंपनी ने ट्विटर को पहले से ज़्यादा तेज और आसान बनाने के लिए, आइन और हेडलाइन को पहले से बड़ा कर दिया है। इसके अलावा ट्विटर यूज़र की प्रोफ़ाइल तस्वीर भी चौकोर से अब गोल आकार में कर दी गई है। ऐप और ट्वीटीडेक पर अब ट्वीटर फटाफट अपेडट होंगे और ट्वीट का जवाब तेजी से दिया जा सकेगा। इसके अलावा अब रीट्वीट और लाइक करना भी आसान होगा।
 
twitter

कंपनी ने कहा कि नया इंटरफेस ट्विटरडॉटकॉम, ट्विटर आईओएस ऐप, ट्विटर एंड्रॉयड ऐप, ट्वीटडेक और ट्विटर लाइट ऐप में आने वाले दिनों और हफ्तों में जारी किया जाएगा। ट्विटर यूज़र ने नया लुक जारी होने के तुरंत बाद गुरुवार को मज़ाक भरे ट्वीट और मीम्स ट्वीट किए। नए यूज़र इंटरफेस, यूआई को लेकर कुछ ही घंटों में करीब 30,000 ट्वीट किए गए। जिनमें से अधिकतर यूज़र नए लुक को लेकर शिकायत ही कर रहे थे।

ट्विटर को मिला नया डिज़ाइन, माइक्रोब्लॉगिंग साइट को ज़्यादा बेहतर बनाने की ताजा कोशिश है। ट्विटर  को अभी इंस्टाग्राम, फेसबुक और स्नैपचैट से कड़ी टक्कर मिल रही है। ट्विटर के रेवेन्यू में पिछले कई सालों से गिरावट हुई है और कंपनी को खर्च में कटौती जैसे कई कदम उठाने पड़े है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »