• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्ट परमिंदर सिंह का इस्तीफ़ा

ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्ट परमिंदर सिंह का इस्तीफ़ा

ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्ट परमिंदर सिंह का इस्तीफ़ा
ख़ास बातें
  • परमिंदर सिंह पिछले तीन साल से ट्विटर से जुड़े हुए थे
  • परमिंदर सिंह ने अपने इस्तीफ़े की ख़बर ट्विटर के ज़रिए दी
  • इससे पहले ट्विटर इंडिया के प्रमुख ऋषि जेटली ने इस्तीफ़ा दिया था
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि ट्विटर प्रबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब कंपनी के इंडिया ज़ोन के एक और सीनियर अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। ट्विटर इंडिया के प्रमुख ऋषि जेटली के इस्तीफे के बाद मैनेजिंग डायरेक्ट परमिंदर सिंह ने कंपनी छोड़ने की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके अपने इस्तीफे की ख़बर सार्वजनिक की। परमिंदर सिंह ने इस्तीफा देने से पहले ट्विटर के साथ तीन साल का वक्त बिताया।

परमिंदर सिंह इससे पहले आईबीएम और ऐप्पल जैसे संस्थानों से जुड़े हुए थे। वे 2007-10 तक गूगल इंडिया के बिज़नेस हेड भी रह चुके हैं। मज़ेदार बात यह है कि इस दौरान जेटली गूगल में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप डिवीज़न के प्रमुख थे। इस दौरान ट्विटर के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट शैलेश राव गूगल में मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। याद रहे कि जेटली और सिंह की तरह राव ने भी हाल ही में ट्विटर से इस्तीफा दिया था।

परमिंदर सिंह अभी कुछ महीनों तक ट्विटर से जुड़े रहेंगे, ताकि मैनेजमेंट में बदलाव को सुचारू ढंग से लागू किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है।

कंपनी से सीनियर पदाधिकारियों के जाने की खबरें ऐसे वक्त पर आ रही हैं जब ट्विटर के भविष्य पर सवालिया निशान है। ट्विटर में कर्मचारियों की छंटनीहो रही है। हाल ही में कंपनी ने वीडियो प्लेटफॉर्म वाइन को बंद करने का फैसला किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Twitter, Twitter Layoffs, Resignation, Twitter executive quits
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »