ट्विटर ने 'सबट्वीट' शब्द के ट्रेडमार्क के लिए दी अर्जी

ट्विटर ने 'सबट्वीट' शब्द के ट्रेडमार्क के लिए दी अर्जी
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर जल्द ही 'सबट्वीट' शब्द को भी अपना कर लेगा। वेबसाइट 'डिजिटलट्रेंड्स डॉट कॉम' के मुताबिक, किसी व्यक्ति के संदर्भ में उसके ट्विटर हैंडल का जिक्र किए बगैर किए गए ट्वीट को 'सबट्वीट' कहा जाएगा।

सबट्वीट शब्द के लिए एक ट्रेडमार्क लागू कर दिया है।

ट्विटर यदि इस शब्द का का स्वामित्व हासिल कर लेता है तो 'सबट्वीट' का इस्तेमाल ट्विटर अपने व्यवसायिक संदर्भो में कर सकेगा।

जैक डोर्सी को ट्विटर का स्थायी मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किए जाने के सप्ताह भर बाद ही ट्विटर ने 30 अक्टूबर को सबट्वीट शब्द का ट्रेडमार्क हासिल करने के लिए आवेदन पूरा कर लिया था।

ट्विटर के प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी ने यह कदम उपयोगकर्ताओं के प्रोफाइल नेम का दुरुपयोग रोकने के उद्देश्य से उठाया है।

ट्वीट, सबट्वीट और ट्वीटस्टॉर्म जैसे शब्द अब तक ट्विटर पर होने वाली विभिन्न गतिविधियों के लिए उपयोग की जाती रही हैं, लेकिन ये शब्द ट्विटर के आधिकारिक शब्द नहीं हैं, बल्कि उपयोगकर्ताओं द्वारा इन्हें गढ़ा और इस्तेमाल किया जाता रहा है।

ट्विटर ने इस बीच इन शब्दों का ट्रेडमार्क हासिल करने की कोशिश भी की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

ट्विटर ने ट्वीट शब्द का ट्रेडमार्क लेने की कोशिश की थी, लेकिन लंबे समय से इस शब्द के इस्तेमाल को देखते हुए, खासकर विभिन्न ऐप निर्माताओं द्वारा, उन्हें इसका ट्रेडमार्क नहीं दिया गया।

इसके बाद ट्विटर ने अपनी वीडियो शेयर करने वाली एक अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट वाइन से जुड़े शब्दों का ट्रेडमार्क हासिल करने के लिए आवेदन करना शुरू किया, जैसे 'वाइनर्स' और 'रीवाइन' शब्दों के लिए।

अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय ने 19 नवंबर को पहली बार 'सबट्वीट' शब्द को प्रकाशित कर इसके इस्तेमाल पर आपत्तियां या विरोध मांगे। अगर कोई इस शब्द को लेकर विरोध व्यक्त नहीं करता तो महीने भर के अंदर ट्विटर को इस शब्द का ट्रेडमार्क मिल जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »