• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • ट्विटर के सह संस्थापक इवान विलियम्स का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

ट्विटर के सह-संस्थापक इवान विलियम्स का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

ट्विटर के सह-संस्थापक इवान विलियम्स का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक
विज्ञापन
हाल ही में कई सेलिब्रिटी के ट्विटर हैंडल हैक हुए हैं। अब खबर है कि ट्विटर के पूर्व सीईओ और सह-संस्थापक इवान विलियम्स का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है।

टेक्नोलॉजी वेबसाइट मैशैबल द्वारा गुरुवार को जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, अवरमाइन नाम के एक ग्रुप ने सोमवार को फेसबुक के संस्थापक मार्क ज़ुकरबर्ग के सोशल मीडिया अकाउंट को हैक करने का दावा किया था। अब इसी ग्रुप ने बुधवार को एक ट्वीट कर विलियम का अकाउंट हैक करने का दावा किया। इस ट्वीट को कुछ मिनट बाद ही डिलीट कर दिया गया।

कंपनी ने इसके बाद एक बयान जारी कर कहा कि वह किसी निजी पर्सन के अकाउंट पर कमेंट नहीं करती है।

कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ''पिछले कई हफ्तों में कई ऑनलाइन सर्विसेज से लाखों पासवर्ड की चोरी की गई। हम लोगों को ट्विटर के लिए अनोखे, नए और मजबूत पासवर्ड चुनने की सलाह देते हैं।''

इस हैकिंग की खबर के बाद विलियम का नाम उन हाई-प्रोफाइल लोगों की लिस्ट में शामिल हो गया है जिनके अकाउंट हाल ही में लीक हुए थे। गायक ड्रेक और लाना डेल रे और प्रोफेशनल अमेरिकी फुटबॉल लीग एनएफएल के अकाउंट भी हाल ही में हैक हो गए थे।

2015 की शुरुआत में ट्विटर के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर और ट्विटर वेंचर्स के प्रमुख एंटॉनी नोटो का अकाउंट हैक हुआ था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Internet, OurMine, Social, Twitter
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »