फेसबुक पर ऐसे रहें सुरक्षित, जानें ये खास टिप्स

फेसबुक पर ऐसे रहें सुरक्षित, जानें ये खास टिप्स
विज्ञापन
आप चाहे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हों या पहली बार ऑनलाइन पहचान बनाने जा रहे हों, हर किसी को शेयरिंग (या ओवर शेयरिंग), अकाउंट सुरक्षा और ऑनलाइन शिष्टाचार जैसी चीजों में क्रैशकोर्स से लाभ हो सकता है। नीचे दिए गए टिप्स आपको ऑनलाइन सुरक्षित बनाए रखने में मदद करेंगे। अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स (निजता सेटिंग्स) को जांचें :

फेसबुक पर आप जो शेयर करते हैं, उसे कौन देख सकता है? आपने कभी इसकी जांच की है? वहां कुछ ऐसी तस्वीरें हो सकती हैं, जिसे आप अपने दोस्तों के बीच निजी रखना चाहते हों या कोई विषय, जिसे आप दूसरों के साथ साझा नहीं करना चाहते हों। अच्छी खबर यह है कि आप यह दोनों कर सकते हैं। निजता जांच आपको समीक्षा करने और इसे व्यवस्थित करने में मदद करेगा कि कौन आपके पोस्ट के साथ ही आपके प्रोफाइल की निजी जानकारियों, जैसे-आपका फोन नंबर और ईमेल पता देख सकता है।

टूल की मदद से आप यह चुन सकते हैं कि आपने जो पोस्ट शेयर किया है, उसे कौन देख सकता है, फिर चाहे वे आपके दोस्त हों, सार्वजनिक हो या कुछ चुनिंदा लोग।

फेसबुक लॉग इन के माध्यम से ऐप्स पर साझा किए जाने वाली जानकारियों पर नियंत्रण रखें

क्या आपने कभी ऐसे ऐप को लॉगइन करने के लिए, जो आपके फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल करता हो, के लिए लॉगइनविदफेसबुक बटन दबाया है? ज्यादातर ऐसा करते हैं, और आप भी।

आइए जानें, अपनी व्यक्तिगत जानकारियों पर कैसे नियंत्रण रखा जा सकता है:

जब आप फेसबुक लॉगइन के माध्यम से किसी ऐप को लॉग इन करते हैं, तो यह आपको ऐप द्वारा आपसे मांगी गई सभी अपेक्षित जानकारियों की सूची पर ले जाएगा।

आप एक-एक सूचना को चेक या अनचेक कर सकते हैं, ताकि आपका इस बात पर नियंत्रण रहे कि आप इस ऐप के साथ क्या साझा करना चाहते हैं।

अगर आप अपने फेसबुक अकाउंट से जुड़े सभी ऐप्स की कभी समीक्षा करना चाहें तो आप फेसबुक पर अपने ऐप सेटिंग्स पेज पर जाएं, वहां आप उन जानकारियों को आसानी से संपादित कर सकते हैं, जिसे ऐप एक्सेस कर सकता है या आप किसी ऐप का आगे इस्तेमाल नहीं करना चाहते हों, तो ऐप्स को अपने फेसबुक अकाउंट से पूरी तरह डिस्कनेक्ट कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  3. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  4. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  5. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  6. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
  7. Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी
  8. AI की रफ्तार पर गर्मी का ब्रेक? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा बड़ा खतरा
  9. भारत ने रचा एविएशन इतिहास! सैटेलाइट से होगी विमान की लैंडिंग, जानें क्या है ISRO का GAGAN सिस्टम
  10. Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »