• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Elon Musk के प्राइवेट जेट को ट्रैक करने वाला अकाउंट पहुंचा Twitter के राइवल प्लेटफॉर्म Threads पर

Elon Musk के प्राइवेट जेट को ट्रैक करने वाला अकाउंट पहुंचा Twitter के राइवल प्लेटफॉर्म Threads पर

ElonJet ने पब्लिक डोमेन में उपलब्ध डेटा का उपयोग करके मस्क के निजी जेट की एक्टिविटी को ट्रैक किया है।

Elon Musk के प्राइवेट जेट को ट्रैक करने वाला अकाउंट पहुंचा Twitter के राइवल प्लेटफॉर्म Threads पर
ख़ास बातें
  • ElonJet अकाउंट मस्क के निजी जेट की एक्टिविटी को ट्रैक करता है
  • सोमवार रात तक Threads पर इस अकाउंट के 84,000 फॉलोअर्स हो गए थे
  • दिसंबर में मस्क के Twitter ने ElonJet अकाउंट को बंद कर दिया था
विज्ञापन
एलन मस्क (Elon Musk) के निजी जेट को रियल टाइम में ट्रैक करने वाले अकाउंट के निर्माता जैक स्वीनी पिछले साल ट्विटर से बैन हो गए थे। अब, स्वीनी ने अपना रुख मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) के ट्विटर-प्रतिद्वंद्वी थ्रेड्स (Threads) की तरफ कर लिया है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि स्वीनी लंबे समय से एलन मस्क के प्राइवेट जेट को वास्तविक समय में ट्रैक करने का दावा करते आए हैं और उन्होंने इसके लिए एक ट्विटर अकाउंट भी बनाया हुआ था। दिसंबर में मस्क के स्वामित्व वाले ट्विटर ने एलनजेट (Elonjet) नाम के अकाउंट को बैन कर दिया था और साथ ही स्वीनी को कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी गई थी।

गुरुवार को, Elon Musk's Jet (@elonmusksjet) Threads हैंडल से स्वीनी ने पहला पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, (अनुवादित) "एलनजेट थ्रेड्स पर आ गया है!" इस अकाउंट के शनिवार, सुबह तक 21,000 फॉलोअर्स थे, लेकिन सोमवार रात तक इसे 84,000 लोगों ने फॉलो कर लिया था।
 
ElonJet ने पब्लिक डोमेन में उपलब्ध डेटा का उपयोग करके मस्क के निजी जेट की एक्टिविटी को ट्रैक किया है।

स्वीनी का नया Thread अकाउंट अब सक्रिय रूप से काम कर रहा है। अकाउंट में अभी तक दो पोस्ट शेयर किए जा चुके हैं, जिनमें मस्क के जेट के टेक-ऑफ और लैंडिंग की जानकारी दी गई थी।

इससे पहले, दिसंबर में मस्क के स्वामित्व वाले ट्विटर ने ElonJet नाम के अकाउंट को बंद कर दिया था, जिसके मालिक जैक स्वीनी थे। मस्क ने उस समय अकाउंट के संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी थी।

सेंट्रल फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के 20 वर्षीय छात्र स्वीनी ने दिसंबर में ट्वीट किया था कि ट्विटर के विश्वास और सुरक्षा की उपाध्यक्ष एला इरविन ने अनुरोध किया था कि अकाउंट को फिल्टर किया जाए, जिससे यह यूजर्स को कम दिखाई दे। इसके अलावा, स्वीनी मीडिया इंटरव्यू में यह भी कह चुके हैं कि उन्होंने 2021 में अपने बॉट अकाउंट को बंद करने के लिए Tesla के CEO के 5,000 डॉलर (लगभग 4 लाख रुपये) के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »