माइक्रोसॉफ्ट ने 2620 करोड़ डॉलर में लिंक्डइन को खरीदा

माइक्रोसॉफ्ट ने 2620 करोड़ डॉलर में लिंक्डइन को खरीदा
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट ने सोमवार को प्रोफेशनल नेटवर्किंग वेबसाइट लिंक्डइन को 26.2 अरब डॉलर (2620 करोड़ रुपये) में खरीदने की घोषणा की। यह सौदा पूरी तरह नकदी में होगा और इसके सोशल मीडिया क्षेत्र का सबसे बड़ा अधिग्रहण माना जा रहा है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि लिंक्डइन अपना अलग ब्रांड, अपनी अलग संस्कृति और स्वतंत्रता बरकरार रखेगी और जेफ वीनर लिंक्डइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बने रहेंगे और माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्या नडेला को रिपोर्ट करेंगे।

लिंक्डइन के 43 करोड़ उपयोगकर्ता हैं, जिनमें से 10 फीसदी भारत में हैं।

नडेला ने कहा, "लिंक्डइन ने दुनिया के पेशेवरों एक-दूसरे जोड़ने पर केंद्रित शानदार कारोबार खड़ा किया है। हम मिलकर लिंक्डइन और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 के विकास की गति बढ़ा सकते हैं।"

माइक्रोसॉफ्ट लिंक्डइन के प्रत्येक शेयर के लिए 196 डॉलर का भुगतान करेगी, जो 10 जून को बंद हुए भाव से 50 फीसदी अधिक है।

अधिग्रहण की खबर आने के बाद सोमवा को लिंक्डइन के शेयर प्री-मार्केट ट्रेडिंग में 48 फीसदी तेजी के साथ 194.35 पर पहुंच गए। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में 2.9 फीसदी गिरावट देखी गई।

लिंक्डइन के बोर्ड अध्यक्ष, सह-संस्थापक और प्रमुख शेयरधारक रीड हॉफमैन ने कहा, "आज लिंक्डइन के लिए एक नई शुरुआत का क्षण है। मैं अपने सदस्यों और ग्राहकों के लिए एक अविश्वसनीय अवसर देखता हूं। मैं इस सौदे और इसके लिए बोर्ड के फैसले का पूर्ण समर्थन करता हूं और अपना मत इस पर उनकी सिफारिशों के मुताबिक दूंगा।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »